फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: यूपीएससी, झारखंड एसएससी समेत विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Thu, 15 Sep 2022 08:54 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 15 Sep 2022 08:54 PM IST
खास बातें

Govt Jobs Sarkari Result Naukri 2022 Live: अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है तो देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों इस समय बंपर भर्तियां जारी हैं। इन विभागों में आवेदन कर के आप बेहतरीन पद और सैलरी दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। आप हमारे इस लाइव ब्लॉग की मदद से विभिन्न सरकारी भर्तियों और रिजल्ट के बारे में सभी जरूरी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022 govt jobs admit card answer key upsc, jssc on 15th september 2022
Sarkari Naukri 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:33 PM, 15-Sep-2022

सरकारी नौकरी यूपीएससी एग्जाम 2022 आईएएस कैसे बनते हैं?

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    IAS बनने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है। 
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद उसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास करनी होती है।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    इस परीक्षा के जरिये भारत सरकार के करीब 24 सेवा विभागों में नियुक्तियां रैंक के आधार पर मिलती हैं।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    इस परीक्षा में शीर्ष रैंक (लगभग शीर्ष 100 रैंक) हासिल करने वाले उम्मीदवार ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी बन पाते हैं।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    चयन के बाद अधिकारियों की तीन महीने की शुरुआती ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में ही होती है। 
  6.                                                  
                    
    
                                                     
                    ट्रेनिंग पूरी होने के बाद भी आईएएस अधिकारी को एक मेडल दिया जाता है।  
07:39 PM, 15-Sep-2022

UPSC CSE - Civil Service Examination Tomorrow

एक आईएएस अधिकारी ही भारतीय नौकरशाही के सबसे बड़े पद कैबिनेट सचिव तक भी पहुंच सकता है। मंत्रालयों में सचिव, उप सचिव, सहायक सचिव, अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव जैसे पद आईएएस अधिकारी को ही मिलते हैं। आइए जानते हैं आईएएस बनने के लिए क्या करना पड़ता है और बनने के बाद कौनसे पद मिलते हैं, क्या हैं अधिकार और तनख्वाह एवं सुविधाएं... 
विज्ञापन
07:08 PM, 15-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live 2022 इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस

आईएएस यानी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस से ही ब्यूरोक्रेसी यानी नौकरशाही में प्रवेश होता है। आईएएस में चयनित अभ्यर्थी विभिन्न मंत्रालयों में सचिव, विभागों या जिलों के प्रशासनिक अधिकारी/ जिलाधिकारी/ कलेक्टर बनते हैं।
06:08 PM, 15-Sep-2022

Jobs Result 2022 UPSC CSE Update

भारत सरकार के करीब 24 सेवा विभागों में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली सिविल सेवा परीक्षा के जरिये नियुक्तियां होती हैं। इसी परीक्षा से आईएफएस और आईपीएस भी बनते हैं। लेकिन इनमें सबसे अहम पद है आईएएस ऑफिसर यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी का।
05:35 PM, 15-Sep-2022

Sarkari Naukri, Sarkari Results Live UPSC CSE 2022

भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) को देश का सबसे अहम सरकारी सेवा विभाग माना जाता है। इसमें चयन संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE - Civil Service Examination) के माध्यम से होता है। हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में शामिल भी होते हैं, लेकिन कुछ की ही मेहनत सफल हो पाती है और वे चयनित हो पाते हैं।
04:21 PM, 15-Sep-2022

Sarkari Result 2022 : आईबीपीएस पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान/IBPS ने आरआरबी ग्रुप - A ऑफिसर स्केल-1 यानी की पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट  ibps.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:33 PM, 15-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: 1750 अंकों की होगी परीक्षा

परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 09 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगी। परीक्षा 09 विषयों के लिए होगी और इसके कुल अंक 1750 होंगे।
02:47 PM, 15-Sep-2022

UPSC CSE Mains 2022: 16 सितंबर से शुरू होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा

 संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2022 का आयोजन 16 सितंबर, 2022 से किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 में सफलता प्राप्त की थी, वे अब मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा (UPSC CSE Mains) 16, 17, 18, 24 और 25 सितंबर, 2022 को किया जाएगा।
01:41 PM, 15-Sep-2022

Sarkari Naukri Resulr Live: श्रेणीवार भर्ती का विवरण

  • अनारक्षित- 23
  • ईडब्ल्यूएस- 05
  • ओबीसी- 06
  • एससी- 10
  • एसटी- 04
  • एक्स-एसएम (जनरल)- 08
  • एक्स-एसएम (एससी)-01
  • जनरल (डब्ल्यूएफएफ)- 01
  • पीडब्ल्यूडी/पीएच- 03
01:12 PM, 15-Sep-2022

Sarkari Naukri Live 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 61 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों फेज-1 (प्रीलिम्स परीक्षा), फेज-2 (मेन एग्जाम) और फेज-3 इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed