Sarkari Naukri Result Live: बैंक, एमपीपीएससी, बीमा निगम और बीपीएससी में निकलीं बंपर भर्ती, मिलेगा शानदार वेतन
{"_id":"63194f6ecd095302836d1126","slug":"sarkari-naukri-result-live-2022-govt-jobs-admit-card-answer-key-result-update-on-8th-september-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: बैंक, एमपीपीएससी, बीमा निगम और बीपीएससी में निकलीं बंपर भर्ती, मिलेगा शानदार वेतन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 08 Sep 2022 09:50 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 08 Sep 2022 09:50 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Results Jobs Live Updates: देश में हर रोज सरकारी नौकरी प्राप्त करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। देश के विभिन्न राज्य और केंद्रीय विभागों में भी अभी भर्तियां जारी है। अगर आपको भी सरकारी नौकरी की तलाश है तो हम अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी और पद दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित अपडेट पाने के लिए पढ़ें इस लाइव ब्लॉग को।
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Live
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
09:24 PM, 08-Sep-2022
Sarkari Results Govt Jobs: IBPS RRB Clerk result 2022 declared
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने ग्रुप "बी" -ऑफिसर असिस्टेंट या आरआरबी क्लर्क परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
09:02 PM, 08-Sep-2022
Govt Jobs Exam : UPSC IFoS Main exam dates 2022 out
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परीक्षा नोटिस देख सकते हैं। UPSC IFoS मुख्य परीक्षा 20 से 27 नवंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। सभी दिनों में परीक्षा दो सत्रों पूर्वाह्न (सुबह 9 बजे से दोपहर 12.00 बजे) और दोपहर सत्र (2.00 से शाम 5.00 बजे) में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
08:25 PM, 08-Sep-2022
Sarkari Naukri Results Jobs Live: SBI Recruitment 2022
आधिकारिक सूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संगठन में 5000 से अधिक कनिष्ठ सहयोगी के पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 27 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी।
07:33 PM, 08-Sep-2022
Sarkari Naukri 2022 : भारतीय स्टेट बैंक की भर्ती
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
06:23 PM, 08-Sep-2022
Sarkari Results Jobs Live: unior Associate Posts 5008 Vacancy
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर उपरोक्त पदों पर भर्ती आवेदन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार, सात सितंबर से शुरू की जा रही है।
05:32 PM, 08-Sep-2022
Sarkari Naukri 2022: SBI Clerk Recruitment 2022
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की ओर से राष्ट्रव्यापी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती अभियान के तहत विभिन्न राज्यों में जूनियर एसोसिएट, कस्टमर सपोर्ट और सेल्स डिपार्टमेंट में नौकरियां निकाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:37 PM, 08-Sep-2022
UPSSSC Lekhpal Mains Answer Key 2022: कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने पंजीकरण क्रमांक, रोल नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड इत्यादि से लॉग इन करें।
- अब आपकी UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास प्रिंट आउट के तौर पर सुरक्षित रखें।
02:44 PM, 08-Sep-2022
Sarkari Result UP Lekhpal ए टू एच सीरीज के लिए जारी हुई उत्तर कुंजी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपीएसएसएससी लेखपाल (UP Lekhpal) भर्ती परीक्षा 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी 2022 जारी कर दी है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अंतिम उत्तर कुंजी प्रश्न पत्र श्रृंखला- ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी और एच के लिए जारी की गई है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।01:55 PM, 08-Sep-2022
Sarkari Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
अंतरिम उत्तर कुंजी 01 अगस्त, 2022 को जारी की गई थी। परीक्षा 31 जुलाई, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।01:14 PM, 08-Sep-2022