Sarkari Naukri Live Result: आरआरबी एनटीपीसी और यूपी लेखपाल भर्ती अपडेट, यहां निकलीं नई भर्तियां
{"_id":"62748c0ff964786f9d151d67","slug":"sarkari-naukri-result-jobs-live-update-up-lekhpal-bharti-cut-off-results-rrb-ntpc-cbt2-govt-vacancies-railway-recruitment-exam","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Live Result: आरआरबी एनटीपीसी और यूपी लेखपाल भर्ती अपडेट, यहां निकलीं नई भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 06 May 2022 11:44 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 06 May 2022 11:44 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result Live Jobs Update: कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में करिअर बनाने की ठान चुके युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। वहीं, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए amarujala.com/jobs पर विजिट करें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
11:44 PM, 06-May-2022
Sarkari Result 2022: ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हुए थे, वह उत्तर कुंजी को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।10:25 PM, 06-May-2022
Sarkari Result: MPSC ग्रुप बी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने अधीनस्थ सेवा के तहत ग्रुप बी प्रारंभिक परीक्षा-2021 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
09:07 PM, 06-May-2022
Govt Jobs: इस तारीख को होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड ने नौ और 10 मई, 2022 को आरआरबी एनटीपीसी के लिए दूसरे चरण सीबीटी -2 आयोजित करने की घोषणा की है। आरआरबी ने आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया है कि यह परीक्षा स्तर-4 और 6 पर नौकरियों के लिए आयोजित की जाएगी। वेतन स्तर 2, 3 और 5 के लिए परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
08:41 PM, 06-May-2022
सरकारी नौकरी: एडमिट कार्ड यहां से करने होंगे डाउनलोड
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 में क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवार सीबीटी-2 परीक्षा में भाग ले सकते हैं। सीबीटी-2 के पंजीकृत उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड के क्षेत्रीय केंद्रों की आधिकारिक वेबसाइट जैसे- rrbbbs.gov.in, rrbcdg.gov.in आदि से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।06:39 PM, 06-May-2022
Sarkari Naukri 2022: प्रवेश-पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध
आरआरबी ने सीबीटी-2 के प्रवेश-पत्र अपने संबंधित सभी क्षेत्रीय केंद्रों की वेबसाइट पर शुक्रवार, छह मई को अपलोड कर दिए हैं। रेलवे भर्ती की नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगरी परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के तौर पर आयोजित की जाएगी।06:26 PM, 06-May-2022
Sarkari Naukri: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 के एडमिट कार्ड
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से RRB NTPC CBT 2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:48 PM, 06-May-2022
Sarkari Job Result : बिहार पुलिस एसआई और सार्जेंट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी
बीपीएसएससी की ओर से बिहार पुलिस एसआई और सार्जेंट भर्ती के लिए रविवार, 24 अप्रैल, 2022 को मुख्य परीक्षा आयोजित की थी। परिणाम नोटिस के अनुसार, कुल 14,856 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास की है।
03:05 PM, 06-May-2022
Sarkari Job: Bihar Police SI Main Results
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर और सार्जेंट मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर एसआई और सार्जेंट भर्ती के परिणाम और मेरिट सूची देख सकते हैं।
02:19 PM, 06-May-2022
सरकारी नौकरी लाइव : एसएससी सीजीएल टियर- 2 अंतिम उत्तर कुंजी
- चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- चरण 2: होम पेज पर, उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल टियर-2 अंतिम उत्तर कुंजी 2020 लिंक पढ़ने वाला लिंक मिलेगा - उस पर क्लिक करें
- चरण 4: अब, एक नए पेज पर पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करना होगा।
- चरण 5: अब, लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- चरण 6: इसके बाउद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- चरण 7: उत्तर कुंजी की जांच करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका एक प्रिंट आउट लें।
01:38 PM, 06-May-2022