फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Jobs Live: ओडिशा, झारखंड एसएसएसी समेत देश के विभिन्न राज्यों में निकलीं हजारों पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन 

Sun, 15 May 2022 05:50 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 15 May 2022 05:50 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result Live Jobs Update: सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। इस वक्त देश के कई राज्यों और विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं। इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन कर सकते हैं।   
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Jobs Live Update UP Bharti bank ssc jssc apro Results RRB Govt Vacancies on 15th may 
Sarkari Naukri Result Live Jobs Update - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:50 PM, 15-May-2022

Sarkari Naukri 2022: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने शनिवार को कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (सीएचएसएल), 2022 के टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने CHSL 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
03:40 PM, 15-May-2022

Govt Jobs 2022: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन

यूपीएससी की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 2 जून, 2022 को निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही पूरा कर लें। 
 
विज्ञापन
02:46 PM, 15-May-2022

Sarkari Naukri: इन पदों पर होंगी भर्तियां

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट डायरेक्टर (बैंकिंग), असिस्टेंट डायरेक्टर (लागत), साइंटिस्ट 'बी' (रसायन विज्ञान) और असिस्टेंट प्रोफेसर (लॉ) समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां दी जाएंगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 50 निर्धारित की है। 
01:16 PM, 15-May-2022

Govt Jobs Live: संघ लोक सेवा आयोग ने निकालीं बंपर भर्तियां

यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हुए थे, वह अपना आवेदन upsc.gov.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं। 
12:28 PM, 15-May-2022

Sarkari Naukri 2022: 4 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां

ओडिशा एसएसएससी की ओर से जारी की गई नर्सिंग अधिकारी भर्ती के माध्यम से कुल 4070 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत सभी 30 जिला प्रतिष्ठानों और 13 मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में नियुक्ति दी जाएगी। 
11:30 AM, 15-May-2022

Govt Jobs 2022: कब तक कर सकते हैं आवेदन?

ओडिशा एसएसएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 मई, 2022 से शुरू कर दी गई है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 7 जून, 2022 को निर्धारित की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:03 AM, 15-May-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन 

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वें अपना आवेदन ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 
09:44 AM, 15-May-2022

Sarkari Naukri Result Jobs Live: ओडिशा, झारखंड एसएसएसी समेत देश के विभिन्न राज्यों में निकलीं हजारों पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन 

Sarkari Naukri Result Jobs Live: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने नर्सिंग अधिकारी के हजारों पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा होंगे। 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed