Sarkari Naukri Result Jobs Live: बीएसएफ, एफसीआई और उत्तर प्रदेश में हजारों पदों पर भर्ती, मिलेगी बंपर सैलरी
{"_id":"6312db79fc0c4571b7667010","slug":"sarkari-naukri-result-jobs-live-update-neet-reet-results-upsc-admit-card-fci-icg-recruitment-on-3-september","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Jobs Live: बीएसएफ, एफसीआई और उत्तर प्रदेश में हजारों पदों पर भर्ती, मिलेगी बंपर सैलरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 03 Sep 2022 06:48 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 03 Sep 2022 06:48 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs UPPSSSC Bharti, AIIMS Recruitment Hindi News Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:48 PM, 03-Sep-2022
UPSSSC Answer Key: ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब संबंधित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
- उत्तर का मिलान करें।
05:21 PM, 03-Sep-2022
Sarkari Result : इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट बोरिंग तकनीशियन भर्ती के माध्यम से कुल 486 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करने का फैसला किया गया है। भर्ती के अगले चरण की सूचना जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
04:49 PM, 03-Sep-2022
Sarkari Result Live 2022 : सभी सेट की उत्तर कुंजी जारी
UPSSSC ने असिस्टेंट बोरिंग तकनीशियन भर्ती, 2019 परीक्षा में आए सभी सेट यानी की सेट A, B, C, D, E, F और G के की उत्तर कुंजी को जारी किया है। इसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर सभी जरूरी दिशानिर्देशों का पालन कर के डाउनलोड कर सकते हैं।04:34 PM, 03-Sep-2022
Sarkari Result Live : इस तारीख को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट बोरिंग तकनीशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन 03 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी।04:00 PM, 03-Sep-2022
Sarkari Result 2022 live : यूपीएसएसएससी बोरिंग तकनीशियन भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/UPSSSC ने असिस्टेंट बोरिंग तकनीशियन भर्ती, 2019 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है।03:05 PM, 03-Sep-2022
Sarkari Result 2022: इतने उम्मीदवारों का होगा चयन
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड द्वारा आयोजित बिहार कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 8415 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन लिखित, परीक्षा, पीएसटी और पीईटी के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:39 PM, 03-Sep-2022
Sarkari Result: कब हुई पीईटी?
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार द्वारा कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से लेकर 8 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा में कुल 34,090 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। वहीं, कुल 18,323 अंतिम परिणाम में चयनित किए गए हैं।01:49 PM, 03-Sep-2022
Sarkari Result 2022: ऐसे चेक करें परिणाम
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।01:41 PM, 03-Sep-2022
Sarkari Result: सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार (CSBC) ने बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2020 के अंतिम परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को बीते दिन शुक्रवार 02 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है।12:59 PM, 03-Sep-2022