फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2023 Live: रेलवे-एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट में निकलीं नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

Wed, 05 Apr 2023 09:37 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 05 Apr 2023 09:37 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। सीआरपीएफ ने बड़े पदों पर भर्तियां निकाली हैं।इसके साथ ही रेलवे में भी भर्ती का अवसर है।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates Check Latest Govt Ssc YIL Jobs Exam Results
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

09:36 PM, 05-Apr-2023

UPSC CSE: किसे मिलते हैं कितने प्रयास?

  •                                                  
                    
    
                                                     
                    सामान्य या आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) अधिकतम 06 बार दे सकते हैं।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों और सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए, प्रयासों की अधिकतम संख्या 09 है।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
08:45 PM, 05-Apr-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live: UPSC CSE में कैसे गिने जाते हैं अटेम्प्ट?

भले ही उम्मीदवार ने क्वालिफाई किया या नहीं या उसने प्रीलिम्स को क्वालिफाई कर लिया हो और मुख्य परीक्षा में नहीं शामिल हुआ हो। वहीं, यदि किसी उम्मीदवार को किसी कारण से अयोग्य घोषित किया जाता है या परीक्षा के दौरान उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाती है, तो भी इसे एक प्रयास किया हुआ माना जाता है।
विज्ञापन
07:56 PM, 05-Apr-2023

Govt Jobs Exam 2023 UPSC CSE में कैसे गिने जाते हैं अटेम्प्ट? 

मान लीजिए आपने यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE) के लिए आवेदन किया और फिर प्रारंभिक परीक्षा में नहीं बैठे, जो कि यूपीएससी सीएसई भर्ती प्रक्रिया का पहला दौर है। उस स्थिति में, इसे एक प्रयास के रूप में नहीं गिना जाएगा। लेकिन, यदि आप यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं, तो इसे एक प्रयास के रूप में गिना जाएगा।
07:25 PM, 05-Apr-2023

Sarkari Exam Who can appear for IAS exam?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) के लिए पात्रता की सबसे पहली शर्त है कि आवेदक उम्मीदवार स्नातक पास होना चाहिए। दूसरी मुख्य शर्त यह कि आवेदक उम्र सीमा के दायरे में होना चाहिए।  
06:44 PM, 05-Apr-2023

Sarkari Naukri Exam यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्या है?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के विशाल पाठ्यक्रम और त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के कारण कुछ ही उम्मीदवार पहली बार में क्वालिफाई कर पाते हैं। अधिकतर उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा को पास करने के लिए एक से अधिक बार भाग लेना पड़ता है।
05:33 PM, 05-Apr-2023

Govt Jobs UPSC CSE Registration Process

हर साल लाखों उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (UPSC CSE) प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा को क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में भाग लेने के पात्र होते हैं। फिर साक्षात्कार, पर्सनालिटी टेस्ट और दस्तावेज प्रमाणीकरण का दौर चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:41 PM, 05-Apr-2023

What is UPSC CSE Registration Eligibility Criteria?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से प्रति वर्ष सिविल सेवा परीक्षा (Civil Service Exam) का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा देश की सबसे अहम एवं प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा मानी जाती है। इसके लिए आवेदन यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर किए जाते हैं।  
03:22 PM, 05-Apr-2023

JSSC Lab Assistant recruitment Applications 2023

झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख चार मई 2023 तक है। उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन कर सकते हैं।
02:10 PM, 05-Apr-2023

JSSC Lab Assistant recruitment Applications 2023 Begins

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी पांच अप्रैल से शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
 
01:08 PM, 05-Apr-2023

JKPSC VAS Registration 2023

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने भेड़पालन विभाग में पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये लागू है।
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed