Jobs Result 2023 Live: यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में निकलीं नौकरियां, जानें भर्ती से जुड़ी हर अपडेट
{"_id":"64c5ef61e55d86bb25023f84","slug":"sarkari-naukri-result-2023-live-latest-govt-jobs-and-vacancy-notification-updates-in-hindi-2023-07-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jobs Result 2023 Live: यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में निकलीं नौकरियां, जानें भर्ती से जुड़ी हर अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 30 Jul 2023 07:36 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 30 Jul 2023 07:36 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri 2023 Live News in Hindi : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एसएससी, दिल्ली पुलिस, बैंक सहित कई अन्य क्षेत्रों में नौकरियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार इनके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
07:35 PM, 30-Jul-2023
Rajasthan HC Recruitment
राजस्थान हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 277 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार एक अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 30 अगस्त शाम पांच बजे तक है।
03:18 PM, 30-Jul-2023
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023
बिहार विधान परिषद ने 172 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इनमें सहायक,रिपोर्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार 25 जुलाई 2023 से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2023 तक है। बिहार विधान परिषद भर्ती का अभियान 172 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
03:17 PM, 30-Jul-2023
SSC Delhi Police CAPF SI Recruitment 2023
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त (रात 11.00 बजे तक) तक है।
02:29 PM, 30-Jul-2023
SECR Recruitment 2023 पदों का विवरण
असिस्टेंट लोको पायलट : 820 पदटेक्नीशियन : 132 पद
जूनियर इंजीनियर : 64 पद
01:14 PM, 30-Jul-2023
SECR Recruitment 2023
रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 तक है। रेलवे की ये भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जाम यानी जीडीसीई (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी
12:36 PM, 30-Jul-2023
IAF Agniveer Vayu 2024 ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।होमपेज पर कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।
चरण 1 पंजीकरण फॉर्म भरें और लॉगिन करें।
अग्निवीरवायु 2024 के लिए फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:20 PM, 30-Jul-2023
Indian Air Force Agniveer आवेदन शुल्क
अग्निवीर वायु पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।
12:20 PM, 30-Jul-2023
IAF Agniveer Vayu Recruitment आयु सीमा
अग्निवीरवायु पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 17.5 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही पात्र होने के लिए आवेदक का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए।
11:23 AM, 30-Jul-2023
IAF Agniveer Vayu 2024 Recruitment
भारतीय वायु सेना (IAF) की तरफ से अग्निवीरवायु 2024 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार 27 जुलाई 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर वायु जनवरी 2024 सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2023 है। IAF अग्निवीरवायु भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला ही आवेदन कर सकते हैं।
10:34 AM, 30-Jul-2023
BNP Recruitment 2023
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य बैंक नोट प्रेस के विभिन्न विभागों में जूनियर तकनीशियनों, जूनियर कार्यालय सहायकों और अन्य पदों की 111 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। भर्ती परीक्षा अस्थायी रूप से सितंबर या अक्तूबर 2023 के आसपास आयोजित होने वाली है।