फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2023 Live: एचसीएल-बैंक में निकलीं नौकरियां, जानें कहां और कैसे करना होगा आवेदन

Thu, 27 Jul 2023 06:03 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 27 Jul 2023 06:03 PM IST
खास बातें

Sarkari Result Naukri 2023 Live News in Hindi : रेलवे, सेना, बैंक सहित कई विभागों में इन दिनों नौकरियों की भरमार हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live Latest Govt Jobs And Vacancy Notification Updates in Hindi
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

06:00 PM, 27-Jul-2023

BNP Recruitment 2023

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य बैंक नोट प्रेस के विभिन्न विभागों में जूनियर तकनीशियनों, जूनियर कार्यालय सहायकों और अन्य पदों की 111 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। भर्ती परीक्षा अस्थायी रूप से सितंबर या अक्तूबर 2023 के आसपास आयोजित होने वाली है।

 
02:33 PM, 27-Jul-2023

Bank Note Press Recruitment 2023

बैंक नोट प्रेस, देवास (MP)ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmsil.com पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त (रात 11.59 बजे तक) तक है।
विज्ञापन
02:00 PM, 27-Jul-2023

JSSC JMSCCE 2023

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JMSCCE 2023) के लिए पहले से जारी ऑनलाइन आवेदन की तिथियां रद्द कर दी हैं। आयोग ने जारी अधिसूचना में कहा है कि अपरिहार्य कारणों की वजह से पहले से निर्धारित तिथियों को संशोधित किया गया है। योग्य उम्मीदवार अब 28 जून से आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2023 तक है। शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2023 तक है।

 
01:53 PM, 27-Jul-2023

IGNTU Vacancy 2023 पदों का विवरण

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में कुल 81 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जिनमें प्रोफेसर के 23 पद , एसोसिएट प्रोफेसर के 21 पद और असिंस्टेंट प्रोफेसर के 37 आदि पद शामिल हैं ।

 
01:51 PM, 27-Jul-2023

IGNTU Vacancy 2023

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू) ने प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्तियां जारी की हैं। इच्छुक एंव योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अधिकारिक वेबसाइट igntu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
12:13 PM, 27-Jul-2023

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023

आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार 25 जुलाई 2023 से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2023 तक है। बिहार विधान परिषद भर्ती का अभियान 172 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:13 PM, 27-Jul-2023

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023

बिहार विधान परिषद ने 172 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इनमें सहायक,रिपोर्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
11:59 AM, 27-Jul-2023

SECR Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा भी होना चाहिए।
11:59 AM, 27-Jul-2023

SECR Recruitment 2023 पदों का विवरण

  • असिस्टेंट लोको पायलट : 820 पद
  • टेक्नीशियन : 132 पद
  • जूनियर इंजीनियर : 64 पद
11:58 AM, 27-Jul-2023

Sarkari Result Naukri 2023

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  secr.indianrailways.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 तक है।  रेलवे की ये भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जाम यानी जीडीसीई (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed