Sarkari Naukri Result 2023 Live: रेलवे-बैंक सहित इन क्षेत्रों में निकलीं नौकरियां, जानें पल-पल की अपडेट
{"_id":"64be15027909e19ea50d0599","slug":"sarkari-naukri-result-2023-live-latest-govt-jobs-and-vacancy-notification-updates-in-hindi-2023-07-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2023 Live: रेलवे-बैंक सहित इन क्षेत्रों में निकलीं नौकरियां, जानें पल-पल की अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 24 Jul 2023 05:40 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 24 Jul 2023 05:40 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri 2023 Live News in Hindi : इंडियन रेलवे , एम्स , बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, राजस्थान लोक सेवा आयोग में कई पदों पर भर्तियां हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:40 PM, 24-Jul-2023
AIIMS Recruitment 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbubaneswar.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एम्स भुवनेश्वर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर है। यह भर्ती के तहत 775 पदों को भरा जाएगा।
05:02 PM, 24-Jul-2023
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023
बिहार विधान परिषद ने 172 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इनमें सहायक,रिपोर्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
04:26 PM, 24-Jul-2023
Bank Note Press Recruitment 2023
बैंक नोट प्रेस, देवास (एमपी) ने सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmsil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
03:58 PM, 24-Jul-2023
Bank Note Press Recruitment 2023
बैंक नोट प्रेस, देवास (MP)ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmsil.com पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त (रात 11.59 बजे तक) तक है।
03:45 PM, 24-Jul-2023
EMRS Recruitment 2023
आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2023 है। टीजीटी और हॉस्टल वार्डन पदों के लिए 6329 रिक्तियों को भरने के लिए ईएमआरएस टीजीटी भर्ती 2023 शुरू की गई है। इसके तहत टीजीटी की 5,660 और हॉस्टल वार्डन की 669 रिक्तियां जिसमें 335 पुरुष वार्डन और 334 महिला वार्डन के पद शामिल है।
03:01 PM, 24-Jul-2023
EMRS Recruitment 2023
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और छात्रावास वार्डन (पुरुष और महिला) की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:38 PM, 24-Jul-2023
Maharashtra Municipal Administration Recruitment 2023
महाराष्ट्र नगरपालिका प्रशासन निदेशालय ने 1782 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahadma.maharashtra.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2023 तक है।
01:37 PM, 24-Jul-2023
DRDO Recruitment 2023
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने परियोजना वैज्ञानिक के कई पदों पर भर्ती निकाली है । इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं ।
12:27 PM, 24-Jul-2023
Rajasthan Housing Board Recruitment 2023
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbhexam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2023 तक है।
11:45 AM, 24-Jul-2023
RPSC Assistant Professor Recruitment 2023
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कॉलेज शिक्षा में 1913 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। योग्यताओं को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख पहले 25 जुलाई तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई 2023 कर दिया है।