फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2023 Live: यूपी राजस्थान समेत इन राज्यों में नौकरियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया-पात्रता

Fri, 21 Jul 2023 06:09 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 21 Jul 2023 06:09 PM IST
खास बातें

sarkari Result Naukri 2023 Live News in Hindi : चंडीगढ़ पुलिस विभाग, UPSSSC में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट सहित कई विभागों में भर्तियां हैं। जहां इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live Latest Govt Jobs And Vacancy Notification Updates in Hindi
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

06:09 PM, 21-Jul-2023

पदों का विवरण

टीजीटी और हॉस्टल वार्डन पदों के लिए 6329 रिक्तियों को भरने के लिए ईएमआरएस टीजीटी भर्ती 2023 शुरू की गई है। इसके तहत टीजीटी की 5,660 और हॉस्टल वार्डन की 669 रिक्तियां जिसमें 335 पुरुष वार्डन और 334 महिला वार्डन के पद शामिल है। 

06:09 PM, 21-Jul-2023

EMRS Recruitment 2023

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और छात्रावास वार्डन (पुरुष और महिला) की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2023 है। नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) जनजातीय मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक संगठन है, जिसके तहत ये भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन
06:07 PM, 21-Jul-2023

UP NEET UG Counselling 2023 Schedule

चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट 2023 की काउंसलिंग के पहले दौर का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइट- dgme.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
03:08 PM, 21-Jul-2023

SSC CPO SI Recruitment 2023

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया शनिवार 22 जुलाई 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2023 तक है।
01:10 PM, 21-Jul-2023

BTSC Pharmacist Recruitment 2023

बिहार तकनीकी सेवा आयोग की तरफ से फार्मासिस्ट पदों भर्ती की प्रक्रिया तल रही है। इन पदों पर आवेदन करने की आज यानी शुक्रवार 21 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1539 पदों को भरा जाएगा।
12:17 PM, 21-Jul-2023

IBPS Clerk Recruitment 2023

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की तरफ से आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का शुक्रवार 21 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। बैंकिंग क्षेत्र में करिअर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:50 AM, 21-Jul-2023

Rajasthan Housing Board Recruitment 2023

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbhexam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2023 तक है। 
10:40 AM, 21-Jul-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live: यूपी राजस्थान समेत इन राज्यों में नौकरियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया-पात्रता

Bank of Maharashtra Recruitment 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने राजस्थान समेत देशभर में 400 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके तहत ऑफिसर स्केल-2 के 300 और ऑफिसर स्केल-3 के 100 पदों पर भर्तियां की जाएगी। जिसमें शामिल होने के लिए 38 साल तक की उम्र के उम्मीदवार बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर 25 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed