07:16 PM, 07-Mar-2022
सरकारी भर्ती : गैर-सरकारी कर्मचारी व अभ्यर्थी पात्र नहीं
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अधिसूचना विज्ञापन में कहा गया है कि सभी तरह से पूर्ण आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 मार्च, 2022 है। चूंकि यह रिक्तियां प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरी जानी है, अत: गैर-सरकारी कर्मचारी व अभ्यर्थी पात्र नहीं हैं।
06:45 PM, 07-Mar-2022
Sarkari Naukri Results 2022: यूआईडीएआई की भर्ती
उपरोक्त भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना विज्ञापन में दिए गए निर्धारित प्रपत्र को भरकर अपना फॉर्म "सहायक महानिदेशक (एचआर), भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), चतुर्थ तल, बंगला साहिब मार्ग, काली मंदिर के पीछे, गोल मार्केट, नई दिल्ली- 110001" के पते पर भेज सकते हैं।
05:50 PM, 07-Mar-2022
Sarkari Naukri Sarkari Results 2022: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की भर्ती
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अपनी एक अधिसूचना में कहा कि यूआईडीएआई (UIDAI) अपने मुख्यालय, नई दिल्ली में सहायक निदेशक- राजभाषा, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी एवं सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने का इच्छुक है।
05:29 PM, 07-Mar-2022
Govt Jobs : UIDAI की भर्ती
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की यह भर्ती दिल्ली स्थित मुख्यालय के लिए है। भर्ती बाह्य सेवा शर्तों यानी प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी।
05:01 PM, 07-Mar-2022
Sarkari Naukri 2022: UIDAI Recruitment
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने भर्ती निकाली है। यूआईडीएआई की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर, जेटीओ यानी जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
04:22 PM, 07-Mar-2022
सरकारी नौकरी 2022: स्वास्थ्य विभाग के अधीन हजारों नौकरियां
बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधीन हजारों नौकरियां निकली हैं।
03:51 PM, 07-Mar-2022
Sarkari Naukri 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
पीसीएस मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जा सकता है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी नए अपडेट के लिए इसपर नजर बनाकर रखें।
02:44 PM, 07-Mar-2022
Govt Job Live: दो पाली में होगी परीक्षा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन दो पाली में सुबह 9.30 से 12.30 और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। पहले दिन सामान्य हिंदी और निबंध विषय की परीक्षा होगी।
02:09 PM, 07-Mar-2022
Sarkari Naukri 2022: इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस मुख्य परीक्षा- 2021 का आयोजन इसी महीने 23 मार्च, 2022 से लेकर 27 मार्च, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद में होगी।
01:09 PM, 07-Mar-2022
सरकारी नौकरी: यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2021 की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर मुख्य परीक्षा के शेड्यूल को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।