07:30 PM, 24-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: SSC Stenographer Recruitment
उपरोक्त पदों के लिए भर्ती आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि 06 सितंबर, 2022 है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित की जाने वाली है।
06:29 PM, 24-Aug-2022
Govt Jobs and Result 2022: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती
योग्य उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 05 सितंबर, 2022 तक स्वीकार किए जाएंगे।
05:15 PM, 24-Aug-2022
Jobs and Result 2022: SSC Recruitment
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ग्रेड सी और डी परीक्षा, 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आशुलिपिक यानी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
04:13 PM, 24-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: यूपीएसएसएससी की भर्ती
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में समाजशास्त्र या सामाजिक कार्य या गृह विज्ञान या पोषण और बाल विकास के साथ कला में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जुलाई 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
03:40 PM, 24-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर है भर्ती
यूपीएसएसएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 2,693 हेड सर्वेंट पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। हालांकि, इस भर्ती में केवल पीईटी 2021 क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं।
02:41 PM, 24-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
02:15 PM, 24-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: यूपी मुख्य सेविका परीक्षा के लिए आखिरी तारीख आज
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज बुधवार 24 अगस्त, 2022 को है।
01:45 PM, 24-Aug-2022
Sarkari Result 2022 Live: चयन प्रक्रिया
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित की जा रही इस भर्ती के आवेदक उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप / एमसीक्यू टाइप) के आधार पर शॉर्ट लिस्ट कर, फिजिकल स्टैंडर्ड मेजरमेंट एंड फिजिकल टेस्ट के परिणाम के आधार पर अंतरिम चयन और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
01:00 PM, 24-Aug-2022
Sarkari Result 2022: पदों का विवरण
- सामान्य वर्ग के लिए पदों की संख्या : 31
- एसईबीसी वर्ग के लिए पदों की संख्या : 10
- एससी वर्ग के लिए पदों की संख्या : 07
- एसटी वर्ग के लिए पदों की संख्या : 08
12:26 PM, 24-Aug-2022
Sarkari Naukri: इतने पदों पर होगी भर्ती
ओएसएससी भर्ती अभियान ओडिशा सरकार के राज्य परिवहन प्राधिकरण, वाणिज्य और परिवहन विभाग के तहत प्रारंभिक नियुक्तियों के रूप में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के 56 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है।