05:34 PM, 15-Aug-2022
Sarkari Naukri Live: इस तारीख से होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप डी भर्ती परीक्षा, 2022 के फेज-1 का आयोजन 17 अगस्त, 2022 से लेकर 25 अगस्त 2022 तक किया जा रहा है। परीक्षा देश के विभिन्न राज्यों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जी रही है।
04:50 PM, 15-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती फेज-1 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड, RRB ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा, 2022 के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है। प्रवेश पत्र अब अपने क्षेत्रीय वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में मौजूद है और इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
04:23 PM, 15-Aug-2022
Sarkari Naukri Live: कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन आवेदन को शॉर्टलिस्ट कर के किया जाएगा। बता दें कि भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 100 निर्धारित की गई है। यह भर्ती कर्नाटक सर्कल के लिए है।
04:02 PM, 15-Aug-2022
Sarkari Naukri: इस तारीख तक कर लें आवेदन
BSNL में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 29 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
03:44 PM, 15-Aug-2022
सरकारी नौकरी 2022: ऐसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन भारत संचार निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
03:04 PM, 15-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022 : बीएसएनएल में 100 पदों पर भर्तियां
भारत संचार निगम लिमिटेड/BSNL की ओर से अपरेंटिस के पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे।
01:29 PM, 15-Aug-2022
Sarkari Naukri Live 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट यानि बारहवीं पास या इसके समकक्ष की कोई योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा 06 सितंबर, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
01:00 PM, 15-Aug-2022
Govt Job 2022: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, शॉर्टहैंड टेस्ट (स्टेनो के लिए), टाईपिंग टेस्ट (Ministerial के लिए) के माध्यम से किया जाएगा।
12:26 PM, 15-Aug-2022
Sarkari Naukri Result Live: भर्ती का विवरण
सीमा सुरक्षा बल में जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 323 निर्धारित की गई है। इनमें से 312 पद हेड कांस्टेबल के लिए है। वहीं, 11 पद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए निर्धारित किए गए हैं।
12:00 PM, 15-Aug-2022
Sarkari Naukri Live: इस तारीख तक होंगे आवेदन
बीएसएफ में उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 06 सितंबर, 2022 को है।