Sarkari Naukri Live: हजारों पदों के लिए SSC MTS आवेदन की अंतिम तिथि आज, HCL, NTPC में भी हैं भर्तियां
{"_id":"63eefeccf874d8161c0caf63","slug":"sarkari-naukri-live-results-ssc-gd-answer-key-ssc-mts-last-day-to-apply-at-ssc-nic-in-check-latest-govt-jobs-2023-02-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Live: हजारों पदों के लिए SSC MTS आवेदन की अंतिम तिथि आज, HCL, NTPC में भी हैं भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 17 Feb 2023 08:53 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 17 Feb 2023 08:53 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Live Results Live: इस खबर में वे सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप इस सप्ताह में आवेदन कर सकते हैं। SSC and UPSC की अधिकारी पदों के लिए रिक्तियों से लेकर एनआईए, रक्षा मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय की भर्ती और भारतीय सेना (Indian Army Recruitment) की भर्ती सहित और बहुत कुछ यहां उपलब्ध है। हजारों नौकरियों के लिए SSC MTS आवेदन की अंतिम तिथि आज है तो HCL, NTPC में भी हैं भर्तियां।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri 2023
लाइव अपडेट
08:53 PM, 17-Feb-2023
SSC MTS 2022 Registration Last Date Extended
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। पहले आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी 2023 को समाप्त हो रही थी। लेकिन अब इसे 24 फरवरी 2023 तक कर दिया गया है।07:22 PM, 17-Feb-2023
IDBI Bank Recruitment 2023
आईडीबीआई बैंक ने सहायक प्रबंधक (ग्रेड-A) के 600 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 17 फरवरी 2023 से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
05:57 PM, 17-Feb-2023
IDBI Bank Recruitment 2023
आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। उम्मीदवार 21 फरवरी, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 मार्च, 2023 तक है।05:23 PM, 17-Feb-2023
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाएं।
- 'जॉइन असम राइफल्स' के तहत 'ऑनलाइन फॉर्म' पर जाएं।
- पोस्ट का चयन करें, आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
04:51 PM, 17-Feb-2023
Assam Rifles Tradesman Recruitment 2023
असम राइफल्स ने तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मार्च, 2023 तक है।04:30 PM, 17-Feb-2023
Sarkari Naukri RPSC AARO Recruitment: 20 फरवरी से तक कर सकेंगे चैलेंज
आरपीएससी सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (RPSC AARO) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आंसर की को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, आंसर की से असंतुष्ट रहने पर उम्मीदवार इसे 18 फरवरी से 20 फरवरी, 2023 तक 100 रुपये प्रति चैलेंज शुल्क का भुगतान कर आपत्ति दर्ज करवा और उत्तरों को चुनौती दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:48 PM, 17-Feb-2023
Sarkari Naukri Live RPSC AARO Recruitment Answer Key
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (AARO) भर्ती परीक्षा 2022 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (AARO) भर्ती परीक्षा 27 और 28 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी।
02:57 PM, 17-Feb-2023
SSC MTS भर्ती 2022 में आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी एमटीएस 2022 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं :--
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग ऑन करें और खुद को पंजीकृत करें। -
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें। -
एसएससी एमटीएस 2022 भर्ती के लिए प्रासंगिक लिंक पर क्लिक करें। -
पूछे गए विवरण दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। -
परीक्षा शुल्क का भुगतान कर आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। -
भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
02:16 PM, 17-Feb-2023
Sarkari Jobs Live SSC MTS भर्ती 2022
एसएससी 23 फरवरी को करेक्शन विंडो खोलेगी और 24 फरवरी, 2023 को इसे बंद कर देगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी।
01:25 PM, 17-Feb-2023
Sarkari Naukri Live SSC MTS भर्ती 2022 के लिए महत्वपूर्ण विवरण
एसएससी एमटीएस 2022 भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के कुल 12523 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। एसएससी एमटीएस 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2023 है और ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी है।