फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2023 Live: इन सरकारी संस्थानों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किस कंपनी में हो रही भर्ती?

Mon, 06 Mar 2023 04:09 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 04:09 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2023 Live: बीते साल के नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स में नौकरी डॉट कॉम के महीनेवार डाटा में 76,000 से अधिक क्लाइंट्स की जॉब लिस्टिंग के आधार पर हायरिंग एक्टिविटी यानी भर्ती गतिविधियों की गणना की है। नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के मुताबिक पिछले साल की तुलना में टॉप मेट्रो शहरों में भर्ती गतिविधियों में 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल, इन सरकारी संस्थानों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किस कंपनी में हो रही भर्ती?

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live Results BSEB Result SSC CGL Exam Update UPSC IDBI SCO Recruitment
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

04:08 PM, 06-Mar-2023

CSIR-CRRI Recruitment 2023

 इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। अगर आप वैज्ञानिक बनना चाहते हैं तो वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) आपको शानदार अवसर प्रदान कर रही है। सीएसआईआर के केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान यानी सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) की ओर से 11 साइंटिस्ट ग्रेड-4 (2) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

02:49 PM, 06-Mar-2023

Jobs BECIL Recruitment 2023 आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को केवल वेबसाइट becil.com या becilregistration.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन का कोई अन्य माध्यम/तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। Becil की इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मार्च, 2023 तक है।
विज्ञापन
02:08 PM, 06-Mar-2023

Sarkari Naukri बेसिल ने निकालीं भर्तियां

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने टेक्नीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 159 पदों को भरेगा। 
01:26 PM, 06-Mar-2023

Sarkari Naukri 2023 Live: अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू

हिसार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मोहित सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीरों की भर्ती, दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा तथा द्वितीय चरण में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। आवेदकों द्वारा भर्ती परीक्षा के लिए 250 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान किया जाना जरूरी है। 
12:50 PM, 06-Mar-2023

Sarkari Naukri Agniveer Recruitment के लिए पंजीकरण शुरू

हिसार में भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24  के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 है।
12:19 PM, 06-Mar-2023

Sarkari Jobs DU (मैत्रेयी कॉलेज) Recruitment 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 109 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च, 2023 तक कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:19 AM, 06-Mar-2023

Govt Jobs JKPSC Recruitment सहायक प्रोफेसर की 285 रिक्तियां

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर  जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदक एक अप्रैल से तीन अप्रैल, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य केंद्र शासित प्रदेश में कुल 285 रिक्तियों को भरना है।
10:47 AM, 06-Mar-2023

Jobs Asst Professor Bharti Exam JKPSC Recruitment 2023

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग में जम्मू-कश्मीर के सरकारी डिग्री कॉलेजों में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार jkpsc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।  
10:03 AM, 06-Mar-2023

Jobs Live Hiring at IDBI Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार वेबसाइट idbibank.in के करिअर सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का कोई अन्य माध्यम/तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। आईडीबीआई बैंक की एसओ भर्ती के तहत सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये लागू होगा।
09:11 AM, 06-Mar-2023

Sarkari Naukri आईडीबीआई बैंक भर्ती 2023

  •                                                  
                    
    
                                                     
                    डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM): ग्रेड 'डी' के तहत रुपये 76010-2220(4)-84890-2500(2)-89890 (7 वर्ष)
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    सहायक महा प्रबंधक (AGM): ग्रेड 'सी' के तहत रुपये 63840-1990(5)-73790-2220(2)-78230 (8 वर्ष)
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    मैनेजर (Manager): ग्रेड 'बी' के तहत रुपये 48170-1740(1)-49910-1990(10)-69810 (12 वर्ष)
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed