Sarkari Naukri Live: BSF और UPSC में निकलीं नौकरियां, जानें पात्रता और प्रक्रिया; SSC CGL टियर 2 परीक्षा शुरू
{"_id":"640023cb13cdc9f5220a3933","slug":"sarkari-naukri-live-result-update-ssc-cgl-tier-2-exam-begins-today-latest-govt-jobs-exam-results-2023-03-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Live: BSF और UPSC में निकलीं नौकरियां, जानें पात्रता और प्रक्रिया; SSC CGL टियर 2 परीक्षा शुरू","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 02 Mar 2023 06:00 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 06:00 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Live: BSF और UPSC में निकलीं नौकरियां, जानें पात्रता और प्रक्रिया; SSC CGL टियर 2 परीक्षा शुरू
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:59 PM, 02-Mar-2023
पीसीएस 2023 आवेदन पत्र जारी होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर इसे भर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने, जाति प्रमाण पत्र का प्रोफार्मा, मुख्य परीक्षा के विषय और पाठ्यक्रम के संबंध में निर्धारित प्रारंभिक और महत्वपूर्ण निर्देश, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, आरक्षण और आयु में छूट और अन्य का विवरण भी दिया जाएगा।
05:38 PM, 02-Mar-2023
UPPSC PCS 2023 Notification Out
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। पीसीएस परीक्षा फॉर्म तीन मार्च, 2023 को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
03:31 PM, 02-Mar-2023
JKPSC Recruitment 2023
जम्मू-कश्मीर में सहायक प्रोफेसर के 285 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।12:54 PM, 02-Mar-2023
Jobs IDBI SO Recruitment 2023
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की स्थापना 1964 में औद्योगिक विकास बैंक ऑफ इंडिया के रूप में हुई थी, जो औद्योगिक क्षेत्र को वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है।
12:34 PM, 02-Mar-2023
Sarkari Naukri Live IDBI SO Recruitment 2023
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर में अफसरों पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तीन मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:22 AM, 02-Mar-2023
Sarkari Naukri Exam SSC CGL 2022 टियर 1 पास उम्मीदवार हैं पात्र
एसएससी सीजीएल परीक्षा के तीन चरण टियर 1, टियर 2 और दस्तावेज सत्यापन का दौर हैं। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 को पास कर लिया है, वे टियर 2 में शामिल होने के योग्य हैं। एसएससी सीजीएल 2022 टियर 2 परीक्षा मात्रात्मक क्षमता, सांख्यिकी, सामान्य अध्ययन (वित्त और अर्थशास्त्र) और अंग्रेजी भाषा और समझ में उम्मीदवारों के ज्ञान का परीक्षण करने के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:12 AM, 02-Mar-2023
Latest Govt Jobs SSC CGL Tier 2 Exam 2022
एसएससी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर संबंधित एसएससी सीजीएल के हॉल टिकट डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड 2022 में उल्लेखित परीक्षा के सभी दिनों के निर्देशों को पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर उनका पालन करें।10:13 AM, 02-Mar-2023
Sarkari Naukri UPSC Recruitment आवेदन शुरू
संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 आदि पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार upsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
09:49 AM, 02-Mar-2023
GOVT Jobs Exam एसएससी सीजीएल के हॉल टिकट
जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य के भीतर परीक्षा केंद्रों का विकल्प चुना है, वे वेबसाइट ssc-cr.org के माध्यम से परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर संबंधित एसएससी सीजीएल के हॉल टिकट डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
09:33 AM, 02-Mar-2023
Sarkari Naukri Live: BSF और UPSC में निकलीं नौकरियां, जानें पात्रता और प्रक्रिया; SSC CGL टियर 2 परीक्षा शुरू
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी सीजीएल 2022 टियर 2 परीक्षा गुरुवार, दो मार्च से आयोजित की जा रही है। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम सात मार्च, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। सीजीएल टियर 2 का पेपर दो पारियों में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।