Sarkari Naukri 2021 LIVE: केंद्र और राज्य सरकारों के उपक्रमों और विभागों में कई पदों पर निकलीं भर्तियां
{"_id":"61626d9a8ebc3edaf04f2a3f","slug":"sarkari-naukri-live-2021-govt-jobs-latest-news-updates-apply-online-for-government-bharti-jobs","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: केंद्र और राज्य सरकारों के उपक्रमों और विभागों में कई पदों पर निकलीं भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 10 Oct 2021 05:36 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 10 Oct 2021 05:36 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं पाना चाहता है। किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है ऐसी 18 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्तियों की जानकारी, जिनमें सबको नौकरी का मौका मिलेगा। सबको मौका मिलने से हमारा अभिप्राय है कि आठवीं पास से लेकर पीएचडी धारक हों या पहले से किसी सरकारी या गैर सरकारी संस्थान में कार्यरत कर्मचारी हों अथवा ऐसे विद्यार्थी जो अभी अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:31 PM, 10-Oct-2021
सरकारी नौकरी 2021: एसबीआई पीओ भर्ती चरण तीन
- चरण- III कॉल लेटर डाउनलोड करें : फरवरी 2022 के पहले / दूसरे सप्ताह में
- चरण- III साक्षात्कार (या साक्षात्कार और समूह अभ्यास) : फरवरी 2022 के दूसरे/ तीसरे सप्ताह में
- अंतिम परिणाम की घोषणा : फरवरी / मार्च 2022
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण
- प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें : नवंबर 2021 के पहले सप्ताह से
- परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन : नवंबर 2021 का दूसरा सप्ताह
04:38 PM, 10-Oct-2021
Sarkari Vacancy: SBI PO Recruitment 2021 परीक्षा का विवरण
- प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर डाउनलोड करें : नवंबर 2021 के पहले / दूसरे सप्ताह के बाद
- चरण- I ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा : नवंबर / दिसंबर 2021
- प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा : दिसंबर 2021
- मुख्य परीक्षा कॉल लेटर का डाउनलोड : दूसरे/ तीसरे सप्ताह दिसंबर 2021 से
- चरण- II ऑनलाइन मुख्य परीक्षा : दिसंबर 2021
- मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा : जनवरी 2022
विज्ञापन
03:57 PM, 10-Oct-2021
Sarkari Naukri 2021: SBI PO Recruitment 2021 महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण का प्रारंभ : 05 अक्तूबर, 2021
- आवेदन के पंजीकरण की समाप्ति : 25 अक्तूबर, 2021
- आवेदन विवरण संपादित करने की समाप्ति : 25 अक्तूबर, 2021
- अपना आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि : 09 नवंबर, 2021
- ऑनलाइन शुल्क भुगतान : 05 अक्तूबर, 2021 से 25 अक्तूबर, 2021
03:10 PM, 10-Oct-2021
सरकारी नौकरी : एसबीआई पीओ भर्ती 2021 के पात्रता मानदंड
- इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 01 अप्रैल, 2021 को आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों का जन्म 02 अप्रैल, 1991 से लेकर 01 अप्रैल, 2000 के मध्य हुआ हो।
- उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए या फिर वह नेपाल या भूटान का निवासी होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
- एक सामान्य श्रेणी का उम्मीदवार अधिकतम 04 बार पीओ परीक्षा में उपस्थित हो सकता है।
- जबकि; आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार पीओ परीक्षा में अधिकतम 07 बार उपस्थित हो सकते हैं।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु में छूट लागू है।
02:03 PM, 10-Oct-2021
सरकारी नौकरी : एसबीआई पीओ भर्ती 2021 चयन प्रक्रिया
स्टेट बैंक इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर रिक्रूटमेंट यानी एसबीआई पीओ भर्ती 2021 में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों अर्थात प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी।
01:20 PM, 10-Oct-2021
एसबीआई पीओ भर्ती 2021
स्टेट बैंक इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर रिक्रूटमेंट यानी एसबीआई पीओ भर्ती 2021 को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसबीआई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, नोटिफिकेशन CRPD/PO/2021-22/18 पांच अक्तूबर, 2021 को जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:02 PM, 10-Oct-2021
Sarkari Naukri LIVE: अपरेंटिस भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी
रिक्त पदों की कुल संख्या - 3093 पद
पद का नाम - अपरेंटिस
योग्यता - 10वीं पास या इसके समकक्ष और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा।
आयु सीमा - 15 से 24 वर्ष के मध्य
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 20 सितंबर, 2021
चयन प्रक्रिया - मेरिट बेस्ड
पद का नाम - अपरेंटिस
योग्यता - 10वीं पास या इसके समकक्ष और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा।
आयु सीमा - 15 से 24 वर्ष के मध्य
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 20 सितंबर, 2021
चयन प्रक्रिया - मेरिट बेस्ड
11:10 AM, 10-Oct-2021
Sarkari Job 2021: उत्तर रेलवे की अपरेंटिस भर्ती
अपरेंटिस के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त किया जाएगा और एक निश्चित अवधि के लिए प्रशिक्षण से गुजरना होगा। नोटिस अवधि का विवरण विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।
10:43 AM, 10-Oct-2021
Sarkari Naukri: 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा जरूरी
भर्ती के लिए 10वीं या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है। आवेदन के इच्छुक युवाओं की उम्र आवेदन के समय 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
10:19 AM, 10-Oct-2021
Sarkari Job 2021: उत्तर रेलवे की अपरेंटिस भर्ती
उत्तर रेलवे की ओर से अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन विंडो के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। यह भर्ती अभियान उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों/ इकाइयों/ कार्यशालाओं में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के 3093 रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए चलाया जा रहा है।