फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: रेल और राजमार्ग मंत्रालय में निकली हैं बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Sun, 09 May 2021 08:19 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 09 May 2021 08:19 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Govt Job Result 2021 Live News Updates
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

08:19 PM, 09-May-2021

डीएसएसएसबी भर्ती 2021 : मई में होने वाली परीक्षाएं टालीं गईं

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में  रिक्त पदों को भरने के लिए मई आयोजित की जाने वाली  परीक्षाओं को टाल दिया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने मौजूदा कोविड महामारी के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय किया है। 2021 की डीएसएसएसबी भर्ती परीक्षा 12 मई से 27 मई, 2021 तक निर्धारित थी। 
07:40 PM, 09-May-2021

Govt Jobs: सेल ने मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर झारखंड, ओडिशा और मध्य प्रदेश में स्थित विभिन्न खदान परिसरों में संचालित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मेडिकल ऑफिसर (डेंटल), मेडिकल ऑफिसर (ओएचएस), मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) और विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेल की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
07:07 PM, 09-May-2021

डीएसएसएसबी भर्ती 2021 : मई में होने वाली परीक्षा पर कोरोना का कहर

सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के राष्ट्रीय राजधानी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका थोड़ा दूर हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विभिन्न सरकारी महकमों में सैकड़ों पदों पर रिक्तियां हैं और सरकार ने इन पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी थी। इस संबंध में डीएसएसएसबी ने बंपर भर्तियों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी और अब परीक्षा की तिथियां भी नजदीक हैं। हालांकि, कोरोना महामारी इन परीक्षाओं के बीच में एक बाधा बनकर आई है। 
06:25 PM, 09-May-2021

रेल इंडिया अप्रेंटिसशिप : शैक्षणिक योग्यता

रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिग्री हो। गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अभ्यर्थियों से बीए / बीबीए / बी कॉम की डिग्री मांगी गई है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई पास अभ्यर्थी भी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
06:25 PM, 09-May-2021

रेल इंडिया अप्रेंटिसशिप : रिक्तियों का विवरण 

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस -  96 पद 
  • डिप्लोमा अपरेंटिस- 15 पद
  • ट्रेड अपरेंटिस- 35 पद
05:50 PM, 09-May-2021

सरकारी नौकरियां 2021 : रेल मंत्रालय में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rites.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत  22 अप्रैल से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई है। कुल रिक्तियों की संख्या 146 है। नीचे आपको रिक्तियों का विवरण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:54 PM, 09-May-2021

सरकारी नौकरी : प्रस्तावित सभी भर्ती परीक्षाएं स्थगित

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कोरोना संक्रमण के चलते मई माह में प्रस्तावित सभी भर्ती परीक्षाओं को स्थगित करने का एलान किया है। आदेश के मुताबिक 21 और 22 मई को होने वाली सभी परीक्षाओं को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। अब आयोग द्वारा नई तारीखों का एलान परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले किया जाएगा। 
04:19 PM, 09-May-2021

एनएचएआई : डिप्टी मैनेजर के विभिन्न पदों पर निकली हैं नौकरियां

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 41 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
03:49 PM, 09-May-2021

Sarkari Vacancy:एनटीपीसी ने इंजीनियर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर और इंस्ट्रूमेंटेशन के 50 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 6 मई तक इसके लिए आवेदन कर सकता है। ध्यान रहे इसके लिए गेट 2021 क्वालिफाई करने वाले ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
02:55 PM, 09-May-2021

Govt Jobs: भारतीय डाक के 4368 पदों पर होंगी भर्तियां

भारतीय डाक ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के 4368 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल के क्रमश: 1940 और 2428 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed