Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन सरकारी विभागों में निकलीं हैं बंपर नौकरियां, तुरंत करें आवेदन
{"_id":"6099e60d9fc6fc3e7929daa7","slug":"sarkari-naukri-govt-job-alert-and-result-2021-live-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन सरकारी विभागों में निकलीं हैं बंपर नौकरियां, तुरंत करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 11 May 2021 08:09 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 11 May 2021 08:09 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यहां दी गई जानकारियां आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:04 PM, 11-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां
कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकी अंतिम तिथि 31 मई है। अभ्यर्थी नीचे दिए जा रहे सीधे लिंक के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
07:06 PM, 11-May-2021
सरकारी भर्ती : मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी
बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
विज्ञापन
06:29 PM, 11-May-2021
बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।
05:55 PM, 11-May-2021
जेकेएसएसबी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
महत्वपूर्ण तिथियां
- अधिसूचना रिलीज की तारीख : 26 मार्च, 2021
- ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख : 12 अप्रैल, 2021
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 मई, 2021
05:54 PM, 11-May-2021
जेकेएसएसबी : रिक्तियों का विवरण
कुल पद 2311
विभाग रिक्तियों की संख्या
स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग 1444
राजस्व विभाग 528
सहकारिता विभाग 256
सामान्य प्रशासन विभाग 52
कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग 21
कौशल विकास विभाग 06
फूलों की खेती, उद्यान और पार्क विभाग 04
विभाग रिक्तियों की संख्या
स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग 1444
राजस्व विभाग 528
सहकारिता विभाग 256
सामान्य प्रशासन विभाग 52
कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग 21
कौशल विकास विभाग 06
फूलों की खेती, उद्यान और पार्क विभाग 04
04:37 PM, 11-May-2021
JKSSB : इस सूबे में 2300 से ज्यादों पदों पर होगी भर्ती
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विभिन्न विभागों में रिक्त 2300 पदों पद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई विभागों में खाली पदों के लिए एकमुश्त अधिसूचना विज्ञापन जारी कर दिया गया है। सभी के लिए पात्रता मानदंड भी अलग-अलग हैं। हालांकि, आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल, 2021 में शुरू हो गई है। जम्मू और कश्मीर सिविल सेवा के प्रावधानों के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की ओर से भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:53 PM, 11-May-2021
UPRVUNL recruitment postponed : परीक्षाओं का आयोजन मई में निर्धारित था
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युद उत्पादन निगम लिमिटेड भर्ती 2019 की सीबीटी आधारित परीक्षाओं का आयोजन 09 मई, 16 मई, 2021, 21 मई और 22 मई, 2021 को किया जाना निर्धारित था। सरकार और विद्युत निगम की ओर से जल्द ही परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाने थे। अब इस भर्ती परीक्षा को फिलहाल कोरोना महामारी के कारण टाल दिया गया है। सीबीटी परीक्षा की नई तिथियों के बारे में जल्द ही अभ्यर्थियों को यूपीआरवीयूएनएल की वेबसाइट https://uprvunl.org/ पर अधिसूचना के माध्यम से सूचित किया जा सकता है।
03:03 PM, 11-May-2021
सरकारी नौकरी: एसबीआई के 5300 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर क्लर्क के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी क्लर्क भर्ती 2021 अधिसूचना के तहत कुल 5327 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 27 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 47920 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
01:59 PM, 11-May-2021
Sarkari Naukri 2021: राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी में निकली ढ़ेरों नौकरियां
राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी, दिल्ली ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार जूनियर इंजीनियर, हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, अपर डिवीजन क्लर्क, अपर डिवीजन क्लर्क स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और एलडीसी के पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
01:03 PM, 11-May-2021
Sarkari Vacancy: भारतीय डाक ने कुल 4368 पदों पर निकाली नौकरियां
भारतीय डाक ने अधिसूचना जारी कर ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के 4368 पदों पर आवेदन मांगे हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल के क्रमश: 1940 और 2428 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।