फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2023 Live: आईबी और पीजीसीआईएल में निकलीं नौकरियां, जानें भर्ती से जुड़ा हर अपडेट

Sat, 25 Nov 2023 05:42 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 25 Nov 2023 05:42 PM IST
खास बातें

Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates News in Hindi: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एसएससी जीडी में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके साथ ही आईबी, पीजीसीईएल में भी नौकरियां निकलीं हैं।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2023 Live Updates Check Latest Govt Jobs Vacancy Ssc Upsc ibps Exam Results in Hindi
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:08 PM, 25-Nov-2023

SGPGI Lucknow Non Teaching Recruitment 2023

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसजीपीजीआई) लखनऊ में गैर शिक्षण पदों पर चल रही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2023 तक है। पूरी खबर यहां पढ़ें
02:19 PM, 25-Nov-2023

BHEL Trichy Trade Apprentice Recruitment 2023

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), त्रिची ने 680 स्नातक, तकनीशियन और ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए पंजीकरण 17 नवंबर 2023 से जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trichy.bhel.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 01 दिसंबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
01:08 PM, 25-Nov-2023

OSSC Statistics Assistant Recruitment

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 234 पदों पर सांख्यिकी सहायकों की भर्ती लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2023 तक है, जबकि आवेदन पत्र 24 दिसंबर 2023 तक जमा किया जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
12:02 PM, 25-Nov-2023

SSC GD Constable Recruitment 2023

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी), और असम राइफल्स परीक्षा, 2024 में राइफलमैन (जीडी) पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 24 नवंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तक है।यहां  पढ़ें पूरी खबर

 
11:01 AM, 25-Nov-2023

SBI CBO Recruitment 2023

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज, 22 नवंबर को सर्कल-बेस अधिकारी (सीबीओ) के 5,280 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

 
11:00 AM, 25-Nov-2023

IB ACIO Recruitment Notification 2023

गृह मंत्रालय द्वारा इस भर्ती की अधिसूचना 25 नवंबर-01 दिसंबर 2023 के रोजगार समाचार पत्र में भी प्रकाशित की गई है। इस भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 25 नवंबर 2023 से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:48 AM, 25-Nov-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live: आईबी और पीजीसीआईएल में निकलीं नौकरियां, जानें भर्ती से जुड़ा हर अपडेट

IB ACIO Recruitment Notification 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से आज यानी 21 नवंबर 2023 को बंपर पदों पर होने जा रही भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ( IB) की यह भर्ती सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (ACIO) ग्रेड- II कार्यकारी के 995 पदों पर होंगी।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed