Sarkari Naukri Live: यूपी-एमपी और छत्तीसगढ़ में नौकरियां, यहां पढ़ें भर्ती से जुड़ी हर खबर
{"_id":"652780e539c6aed95d000904","slug":"sarkari-naukri-2023-live-latest-govt-job-notification-bssc-upsssc-form-exam-dates-admit-card-result-updates-2023-10-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Live: यूपी-एमपी और छत्तीसगढ़ में नौकरियां, यहां पढ़ें भर्ती से जुड़ी हर खबर","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 12 Oct 2023 05:53 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 12 Oct 2023 05:53 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Live Update: उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में इन दिनों कई विभागों में भर्तियां चल रही हैं। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो इन नौकरियों के बारे में इस खबर में जानकारी करने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप नौकरी से जुड़े किसी भी अफडेट के लिए अमर उजाला नौकरी के पेज https://www.amarujala.com/jobs को फॉलो जरूर कर लें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
05:53 PM, 12-Oct-2023
DVC Recruitment For Executive Trainee
दामोदर घाटी निगम (DVC) ने पिछले साल गेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से कार्यकारी प्रशिक्षु (Executive Trainee Recruitment) के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार डीवीसी की आधिकारिक साइट - dvc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर, 2023 तक है।
04:57 PM, 12-Oct-2023
SLPRB Assam Police Recruitment 2023
असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने असम पुलिस, डीजीसीडी, एपीआरओ आदि में 5563 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। पुलिस विभाग में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
04:51 PM, 12-Oct-2023
RSPCB Recruitment 2023 Notification
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विधि अधिकारी-द्वितीय (LO), कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (JSO), और कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता (JEE) सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवारों के लिए बोर्ड ने इससे संबंधित एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
03:23 PM, 12-Oct-2023
Safdarjung Hospital Recruitment 2023
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती चल रही है। चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vmmc-sjh.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर
02:24 PM, 12-Oct-2023
JSSC Recruitment
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्तियों की अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 20 अक्तूबर से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर
02:09 PM, 12-Oct-2023
CG Jobs
छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने लैबोरेटरी अटेंडेंट , सर्वेंट , चौकीदार और स्वीपर के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कम पढ़े लिखे और सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। बोर्ड की तरफ से अभी केवल संक्षिप्त अधिसूचना जारी की गई है, विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
01:52 PM, 12-Oct-2023
Sarkari Naukari 2023 AIIMS Rajkot
एम्स राजकोट में ग्रुप 'ए', 'बी' और 'सी' नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर या रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 30 दिन के भीतर है। विज्ञापन 07 अक्तूबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें
12:44 PM, 12-Oct-2023
Rajasthan Cooperative Bank Recruitment 2023
राजस्थान सहकारी बैंक ने वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, कंप्यूटर प्रोग्रामर और बैंकिंग सहायक के 635 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। राजस्थान सहकारी बैंक भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 18 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rajcrb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर
10:44 AM, 12-Oct-2023
UPPSC RO-ARO Bharti पदों की संख्या और आयुसीमा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आरओ और एआरओ के 411 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा नियम 2023 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी। पूरी खबर विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
10:38 AM, 12-Oct-2023
Sarkari Naukri Live: यूपी-एमपी और छत्तीसगढ़ में नौकरियां, यहां पढ़ें भर्ती से जुड़ी हर खबर
UPPSC Samiksha Adhikari, Sahayak Samiksha Adhikari Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 09 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 नवंबर 2023 तक है।