Sarkari Naukari 2023: इस अस्पताल में नॉन फैकल्टी पदों पर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
AIIMS Jobs: एम्स राजकोट ने ग्रुप 'ए', 'बी' और 'सी' नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Sarkari Naukari 2023 AIIMS Rajkot: एम्स राजकोट में ग्रुप 'ए', 'बी' और 'सी' नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर या रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 30 दिन के भीतर है। विज्ञापन 07 अक्तूबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था।
AIIMS Jobs आवेदन शुल्क
अनारक्षित/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये है। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1500 रुपये है। बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
AIIMS Rajkot Bharti ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर जाएं।
-
होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
-
इसके बाद आवेदन पत्र भरें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।