Sarkari Naukri 2021: 7वीं पास अभ्यर्थियों के लिए एक हजार से ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन
{"_id":"60bd7fc58ebc3e380705f809","slug":"sarkari-naukri-2021-live-updates-today-in-hindi-apply-online-for-govt-jobs","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: 7वीं पास अभ्यर्थियों के लिए एक हजार से ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 07 Jun 2021 06:15 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 07 Jun 2021 06:15 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन
sarkari naukri live updates 2021
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
05:57 PM, 07-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: बीएसएफ ने कमांडेंट, गनर के पदों पर निकाली नौकरियां
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कैप्टन / पायलट (डीआईजी), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी।इच्छुक अभ्यर्थी 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं।05:28 PM, 07-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: सातवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1 हजार से ज्यादा नौकरियां
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने सुरक्षा गार्ड के पदों पर 1 हजार से ज्यादा रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून है। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए सातवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 1086 है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.easterncoal.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
कुल पद - 1086
अनारक्षित - 842
अनुसूचित जाति - 163
एसटी - 81
कुल पद - 1086
अनारक्षित - 842
अनुसूचित जाति - 163
एसटी - 81
विज्ञापन
04:41 PM, 07-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की नौकरियों के लिए आवेदन शुरू
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली में शिक्षकों के करीब 5800 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये भर्ती इंग्लिश, बंगाली, उर्दू, संस्कृत, पंजाबी विषयों में टीजीटी के लिए है। अभ्यर्थी dsssbonline.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।रिक्त पदों का विवरण -
टीजीटी (बंगाली) महिला- 1
टीजीटी (इंग्लिश) पुरुष- 1029
टीजीटी (इंग्लिश) महिला- 961
टीजीटी (उर्दू) पुरुष- 346
टीजीटी (उर्दू) महिला - 57
टीजीटी (संस्कृत) पुरुष - 866
टीजीटी (संस्कृत) महिला - 1159
टीजीटी (पंजाबी) पुरुष - 382
टीजीटी (पंजाबी) महिला - 492
04:12 PM, 07-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस में कांस्टेबल पदों की बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
कर्नाटक पुलिस ने कांस्टेबल पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी rec21.ksp-online.in के जरिए कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 4 हजार है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 25 जून है। ऐसे में अभ्यर्थी हर हाल में समय सीमा से पहले इन नौकरियों के लिए अपना आवेदन कर लें। अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ कांस्टेबल पदों की इन नौकरियों के लिए 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए पीयूसी, एचएससी, डिप्लोमा और आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जनरल कैटिगिरी के लिए इन रिक्तियों में अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 19 साल से लेकर 27 साल तक रखी गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम उम्र 30 साल रखी गई है।
03:17 PM, 07-Jun-2021
सरकारी नौकरी: डीआरडीएल ने निकाली भर्तियां, मिलेंगे प्रति माह 31 हजार रुपये
रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक कुल 10 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/careers के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून निर्धारित की गई है। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को डीआरडीएल 31 हजार रुपये से ज्यादा ग्रोस सैलरी देगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को एचआरए भी दिया जाएगा। ये रिक्तियां तेलंगाना के हैदराबाद शहर के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
02:18 PM, 07-Jun-2021
Sarkari Job 2021: उप निरीक्षक के पदों पर करें आवेदन, मिलेगा शानदार वेतन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 1329 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 29,200 से 1,12,400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 29,200 से 1,12,400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:41 PM, 07-Jun-2021
Sarkari Naukri: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर जारी है भर्ती प्रक्रिया
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन यानी एनटीपीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 280 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। गेट 2021 स्कोर के आधार पर इन पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 21 मई, 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक साइट ntpccareers.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
01:05 PM, 07-Jun-2021
झारखंड लोक सेवा आयोग की मेरिट सूची निरस्त
झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड लोक सेवा आयोग की छठी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की मेरिट सूची को रद्द कर दिया और आठ सप्ताह में एक नई मेरिट सूची तैयार करने का आदेश दिया। अदालत ने राज्य सरकार को मेरिट सूची में गलती के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।
11:42 AM, 07-Jun-2021
बीपीएससी : 64वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से बिहार राज्य सेवा की 64वीं संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी हो गया है। यह परिणाम रविवार शाम आठ बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी कर दिया जाएगा। वे सभी उम्मीदवार जो 64वीं मुख्य परीक्षा में सफल रहे थे और साक्षात्कार में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
10:30 AM, 07-Jun-2021
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक भर्ती : छात्राओं को फीस में छूट
लड़कियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए 800 रुपये फीस चुकानी होगी। बैंक प्रबंधन ने बताया कि लोक सेवा आयोग के माध्यम से बीते दिनों हुई परीक्षा में लड़कियों से फीस नहीं ली गई थी। अब आईबीपीएस के माध्यम से परीक्षा करवाई जा रही है। ऐसे में फीस भरनी होगी। हालांकि, लड़कियों की फीस कम की है। सामान्य वर्ग को 1000 रुपये और आरक्षित वर्ग को 800 रुपये फीस देनी होगी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।