फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानिए योग्यता और तुरंत करें आवेदन

Tue, 31 Aug 2021 09:37 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 31 Aug 2021 09:37 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं पाना चाहता है। किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है ऐसी 18 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्तियों की जानकारी, जिनमें सबको नौकरी का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Live Latest Govt Jobs Updates News Apply Online For government jobs
sarkari naukri live updates 2021 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

09:29 PM, 31-Aug-2021

सरकारी नौकरी 2021: यह है अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक

ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। वहीं ट्रेड अप्रेंटिस के लिए यह है अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक।
08:20 PM, 31-Aug-2021

सरकारी नौकरी: अभ्यर्थियों को मिलेगा इतना वेतन

चयन के बाद स्नातक प्रशिक्षुओं को ₹9000 प्रति माह और तकनीशियन अपरेंटिस को ₹8000 प्रति माह प्राप्त होगा।
विज्ञापन
06:56 PM, 31-Aug-2021

सरकारी नौकरी: इन पदों पर कौन कर सकता है आवेदन

खनन इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार स्नातक शिक्षुता के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिनके पास माइनिंग या माइनिंग और माइन सर्वे में डिप्लोमा है, वे टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक, मशीनिस्ट, मेसन, पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक, सर्वेयर, टर्नर, वेल्डर और वायरमैन जैसे विभिन्न ट्रेडों में आईटीआई सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
05:36 PM, 31-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 1200 से भी ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती 2021: रिक्ति विवरण
• ग्रेजुएट अपरेंटिस: 101 पद
• तकनीशियन अपरेंटिस: 215 पद
• ट्रेड अपरेंटिस: 965 पद
04:44 PM, 31-Aug-2021

Govt Jobs: कोल फील्ड्स के रिक्त पदों पर 21 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने स्नातक अपरेंटिस, तकनीशियन अपरेंटिस और ट्रेड अपरेंटिस की भर्ती की घोषणा की है। आवेदन पत्र 6 सितंबर से वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर होगी।
02:38 PM, 31-Aug-2021

Sarkari Vacancy: यूपीएससी ईपीएफओ एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है ईपीएफओ भर्ती परीक्षा : प्रवर्तन अधिकारी के 421 पद - लेखा अधिकारी।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • ई-एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • दिए गए निर्देश पढ़ें और यस पर क्लिक करें। 
  • अपने रजिस्ट्रेशन आईडी / एप्लीकेशन संख्या /  रोल नंबर आदि दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:36 PM, 31-Aug-2021

UPSC EPFO exam: यहां से डाउनलोड करें प्रवेश - पत्र

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी, ईपीएफओ के पदों के लिए आयोजित होने वाली सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र सोमवार, 09 अगस्त, 2021 को ही जारी कर दिए थे। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी ईपीएफओ परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
12:41 PM, 31-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021: UPSC EPFO exam

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में प्रवर्तन अधिकारी और लेखा अधिकारी के चयन के लिए पांच सितंबर को भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। यूपीएससी ईपीएफओ (UPSC EPFO) परीक्षा के माध्यम से कुल 421 रिक्तियां भरी जाएंगी।
11:44 AM, 31-Aug-2021

RPSC SO Recruitment 2021: महत्वपूर्ण जानकारियां

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी), अजमेर ने सांख्यिकी अधिकारी  (Statistical Officer) के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इसके लिए आरपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। आरपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ी और डाउनलोड की जा सकती है।
11:00 AM, 31-Aug-2021

RPSC SO Recruitment 2021: महत्वपूर्ण जानकारियां

  •  नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 26- 08-2021
  • आवेदन की प्रारंभिक: 3-09- 2021
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 2-10- 2021
आवेदन शुल्क
  • सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए: 350 रुपये
  • ओबीसी के लिए: 250 रुपये
  • एससी/एसटी के लिए: 150 रुपये

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 
Statistical Officer के लिए उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in या फिर sso.rajasthan.gov.in पर जाएं। यहां रजिस्ट्रेशन करें और फिर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरी करें। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed