Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन
{"_id":"60b1a1a2e23a1c28e44816fb","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-on-29-may-2021","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 29 May 2021 06:00 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 29 May 2021 06:00 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में इन विभिन्न विभागों में निकलीं हैं बंपर नौकरियां। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:53 PM, 29-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: यहां निकली हैं शिक्षकों की बंपर भर्तियां, 4 जून से शुरू होगा आवेदन
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने शिक्षकों की बंपर भर्ती निकाली है। ये रिक्तियां इंग्लिश, बंगाली, उर्दू, संस्कृत, पंजाबी विषयों में टीजीटी के लिए है। इस भर्ती से सरकारी स्कूलों में 5800 से ज्यादा शिक्षकों के पदों को भरा जाना है। इन रिक्तियों पर dsssbonline.nic.in के जरिए 4 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई रखी गई है।रिक्तियों का विवरण
टीजीटी (बंगाली) महिला- 1
टीजीटी (इंग्लिश) पुरुष- 1029
टीजीटी (इंग्लिश) महिला- 961
टीजीटी (उर्दू) पुरुष- 346
टीजीटी (उर्दू) महिला - 571
टीजीटी (संस्कृत) पुरुष - 866
टीजीटी (संस्कृत) महिला - 1159
टीजीटी (पंजाबी) पुरुष - 382
टीजीटी (पंजाबी) महिला - 492
05:19 PM, 29-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला में निकली हैं नौकरियां
रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने जूनियर रिसर्च फेलो की रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 10 है। जूनियर रिसर्च फेलो की इन 10 रिक्तियों के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/careers के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 14 जून से पहले आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को डीआरडीएल 31 हजार रुपये से ज्यादा ग्रोस सैलरी देगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को एचआरए भी दिया जाएगा। ये रिक्तियां तेलंगाना के हैदराबाद शहर के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
04:18 PM, 29-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: 45 साल से ज्यादा उम्र के अभ्यर्थियों के लिए यहां निकली हैं नौकरियां
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने जुलाई सत्र के लिए सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों को लेकर जारी अधिसूचना को भी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर पढ़ सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 106 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून है। ऐसे में अभ्यर्थी समय सीमा से पहले इन पदों के लिए जरूर आवेदन कर लें। इन रिक्तियों के लिए 45 साल से ज्यादा उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीनियर रेसिडेंट पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी, एमएस और डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र 45 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
03:34 PM, 29-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: यहां हो रही है कांस्टेबल पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
कर्नाटक पुलिस ने कांस्टेबल पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी rec21.ksp-online.in के जरिए कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 4 हजार है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 25 जून है। ऐसे में अभ्यर्थी हर हाल में समय सीमा से पहले इन नौकरियों के लिए अपना आवेदन कर लें। अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ कांस्टेबल पदों की इन नौकरियों के लिए 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए पीयूसी, एचएससी, डिप्लोमा और आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जनरल कैटिगिरी के लिए इन रिक्तियों में अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 19 साल से लेकर 27 साल तक रखी गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम उम्र 30 साल रखी गई है।02:47 PM, 29-May-2021
Govt Jobs : रजिस्ट्रार व ऑफिसर के पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, वेतन 2 लाख रुपये तक
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें रजिस्ट्रार के 10, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 17 और रिकवरी ऑफिसर के 26 पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 07 जून, 2021 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 24 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिल सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।01:46 PM, 29-May-2021
सरकारी नौकरी: महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की भर्ती अधिसूचना
महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के पदों पद भर्ती शुरू हुई है। महिला और बाल विकास विभाग ने इस सीधी भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार महिला और बाल विकास विभाग (WCD), चामराजनगर के इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:40 PM, 29-May-2021
Sarkari Naukri LIVE: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर निकालीं नौकरियां
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने आपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एफएलसीसी प्रभारी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित युवाओं को बरन जिले में एफएलसीसी प्रभारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ( Central Bank of India) की आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
11:45 AM, 29-May-2021
Sarkari Naukri 2021: कर्नाटक के पुलिस विभाग में नौकरी करने का अवसर
कर्नाटक पुलिस ने कांस्टेबल पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। 12वीं पास आधिकारिक वेबसाइट rec21.ksp-online.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए 4000 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 25 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
11:10 AM, 29-May-2021
Sarkari Vacancy: पीएसपीसीएल के 2632 पदों पर 31 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर असिस्टेंट लाइनमैन, रेवेन्यू ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, क्लर्क और असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए 2632 पदों पर आवदेकों की भर्ती की जाएगी। 31 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर pspcl.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
10:39 AM, 29-May-2021
Sarkari Job 2021: मुंंबई, दिल्ली समेत 13 डिवीजन में होने जा रही हैं नियुक्तियां
पश्चिमी रेलवे, मुंबई ने अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अधिसूचना के मुताबिक 25 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित 13 डिवीजन में इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर आदि के पदों पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।