फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका

Tue, 04 May 2021 05:59 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 04 May 2021 05:59 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: बिहार तकनीकी लोक सेवा आयोग में निकली हैं बंपर नौकरियां। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates of various posts
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:51 PM, 04-May-2021

सरकारी नौकरियां 2021: रेल मंत्रालय में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

रेल मंत्रालय के तहत रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी  आधिकारिक वेबसाइट rites.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत  22 अप्रैल से हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई है। कुल रिक्तियों की संख्या 146 है। नीचे आपको रिक्तियों का विवरण बताया जा रहा है।
ग्रेजुएट अपरेंटिस- 96 पद
डिप्लोमा अपरेंटिस- 15 पद
ट्रेड अपरेंटिस- 35 पद

शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री। गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अभ्यर्थियों से बीए / बीबीए / बी कॉम की डिग्री मांगी गई है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई पास अभ्यर्थी भी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

सैलरी
ग्रेजुएट अपरेंटिस- रु. 14,000
डिप्लोमा अपरेंटिस- रु. 12,000
ट्रेड अपरेंटिस- रु. 10,000
 
05:23 PM, 04-May-2021

Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई है।

 
विज्ञापन
04:20 PM, 04-May-2021

Sarkari Naukri 2021: 31 मई तक करें कर्नाटक पुलिस भर्तियों के लिए आवेदन

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है।

महत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन की अंतिम तिथि- 31 मई 
पदों की संख्या- 4000
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 23 अप्रैल

दसवीं और बारहवीं पास कर सकते हैं आवेदन
इन रिक्तियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 18 साल से लेकर 25 साल तक के अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।  सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 250 रुपये करना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवोदन शुल्क भुगतान करने में छूट दी जाएगी। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 16000 रुपये से 21000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा।
03:42 PM, 04-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकी अंतिम तिथि 31 मई है। अभ्यर्थी नीचे दिए जा रहे सीधे लिंक के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
02:46 PM, 04-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: कर्मचारी चयन आयोग मई 2021 के पहले सप्ताह में जारी करेगा अधिसूचना

कर्मचारी चयन आयोग, इस हफ्ते एसएससी जीडी भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी करने जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आयोग मई 2021 के पहले सप्ताह में अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अधिसूचना जारी करेगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) में कॉन्सटेबल (जनरल ड्यूटी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। 
01:43 PM, 04-May-2021

Govt Vacancy: एफएलसीसी प्रभारी के विभिन्न पदों पर निकली हैं नौकरियां

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने आपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एफएलसीसी प्रभारी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित युवाओं को बरन जिले में एफएलसीसी प्रभारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2021 तक निर्धारित प्रारूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ( Central Bank of India ) की आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:41 PM, 04-May-2021

Govt Jobs: सेल ने मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर झारखंड, ओडिशा और मध्य प्रदेश में स्थित विभिन्न खदान परिसरों में संचालित अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मेडिकल ऑफिसर (डेंटल), मेडिकल ऑफिसर (ओएचएस), मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) और विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेल की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:58 AM, 04-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : पुलिस निरीक्षक के विभिन्न पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा 1329 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के पदों की जाएगी। 15 मई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
11:25 AM, 04-May-2021

सरकारी नौकरी: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2021 के लिए करें आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई, 2021 (शाम 6 बजे तक) निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
10:57 AM, 04-May-2021

Sarkari Vacancy: शिक्षक के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) - 1944 पद
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) - 1244 पद
  • प्रिंसिपल - 175 पद
  • वाइस प्रिंसिपल - 116 पद
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed