Sarkari Naukri 2021 LIVE: कोरोना काल में विभिन्न सरकारी विभागों में निकलींं भर्तियां
{"_id":"60badecad5622145c9777d8a","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-5-june-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: कोरोना काल में विभिन्न सरकारी विभागों में निकलींं भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 05 Jun 2021 06:19 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 05 Jun 2021 06:19 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियां निकालींं गईं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
06:18 PM, 05-Jun-2021
सरकारी नौकरी: डीआरडीएल ने निकाली भर्तियां
रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक कुल 10 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/careers के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
04:59 PM, 05-Jun-2021
Sarkari Naukri LIVE: वित्त मंत्रालय के 53 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें रजिस्ट्रार के 10, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 17 और रिकवरी ऑफिसर के 26 पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 07 जून, 2021 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 24 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिल सकती हैं। विस्तृत जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
04:12 PM, 05-Jun-2021
Sarkari Naukri: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर जारी है भर्ती प्रक्रिया
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन यानी एनटीपीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 280 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। गेट 2021 स्कोर के आधार पर इन पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 21 मई, 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक साइट ntpccareers.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
02:46 PM, 05-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा स्थगित
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने देश में कोरोना महामरी की मौजूदा हालात को देखते हुए एम्स बीएससी (एच) नर्सिंग प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। बता दें कि यह परीक्षा 27 जून को आयोजित होने वाली थी। किंतु कोविड -19 के प्रकोप के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते हुए इस परीक्षा को अगले आदेश तक टाल दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
01:47 PM, 05-Jun-2021
Govt Job Result : कुल 6522 अभ्यर्थियों का हुआ था सीडीएस-I 2020 साक्षात्कार के लिए चयन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीडीएस-I 2020 परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के अंकों को जारी कर दिया है। बता दें कि आयोग द्वारा पहले ही परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए थे। अभी केवल अंक जारी किए गए हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं। गौरतलब है कि सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित साक्षात्कार के लिए कुल 6522 अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया था।
12:43 PM, 05-Jun-2021
Sarkari Jobs: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता व स्टाफ नर्स के 5215 पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम), मध्य प्रदेश ने 5215 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 2551 और स्टाफ नर्स के 2664 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 01 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nhmmp.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:44 AM, 05-Jun-2021
Govt Jobs: पंजाब के बिजली विभाग में इन पदों पर हाेंगी भर्तियां
पदों का विवरण- जूनियर इंजीनियर-I - 946
- जूनियर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट - 920
- जूनियर अकाउंटेंट - 313
- इंफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट - 46
- असिस्टेंट इंजीनियर - 39
- स्टेनोग्राफर - 38
- जूनियर केमिस्ट - 27
- जूनियर लीगल ऑफिसर - 13
- असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर - 11
- अकाउंट्स ऑफिसर - 11
- पर्सनेल ऑफिसर - 06
10:39 AM, 05-Jun-2021
सरकारी नौकरी: पीएसएसएसबी की चयन प्रक्रिया जारी, जल्द करें आवेदन
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने 2632 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए सहायक लाइनमैन के 1700, क्लर्क के 549, असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट के 290, जूनियर इंजीनियर के 75 और रेवेन्यू अकाउंटेंट के 18 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 31 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर pspcl.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर विस्तृत खबर पढ़ सकते हैं।
10:02 AM, 05-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपी पुलिस के 9534 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया, फौरन करें अप्लाई
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 9534 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 15 जून आवेदन की आखिरी तारीख है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर और पीएससी एवं अग्निश्मान द्वितीय अधिकारी के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
09:39 AM, 05-Jun-2021
Sarkari Jobs: बीटीएससी ने चिकित्सा पदाधिकारियों के पदों पर मांगे आवेदन
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए बिहार स्वास्थ्य विभाग के कुल 6338 पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in या pariksha.nic.in पर जाकर 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।