Sarkari Naukri 2021 Live: सरकारी विभागों में निकलीं नौकरियां, यहां-यहां कर सकते हैं आवेदन
{"_id":"610b42f043116839b955c931","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-5-august-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 Live: सरकारी विभागों में निकलीं नौकरियां, यहां-यहां कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 05 Aug 2021 08:03 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 05 Aug 2021 08:03 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के जरिए इन नौकरियों को पा सकते हैं। amarujala.com पर हर रोज आपको इन विभिन्न विभागों में निकली नौकरियों की जानकारी दी जाती है, ताकि आप आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
08:01 PM, 05-Aug-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: भारतीय डाक ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां
भारतीय डाक सेवा विभाग ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
06:49 PM, 05-Aug-2021
Sarkari Naukri 2021: प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर मिलेगी नियुक्ति
भारतीय प्रादेशिक सेना के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें चयनित उम्मीदवारों के वेतन, भत्ते, और विशेषाधिकार नियमित सेना के अधिकारियों के समान होंगे। हालांकि, प्रादेशिक सेना एक वर्ष में दो महीने के प्रशिक्षण के साथ एक अंशकालिक सेवा अवधारणा यानी पार्ट टाइम कॉन्सेप्ट है। प्रादेशिक सेना भर्ती के लिए प्राथमिक चयन एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जानी है।
विज्ञापन
06:01 PM, 05-Aug-2021
प्रादेशिक सेना: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
भारतीय प्रादेशिक सेना ने विभिन्न गैर विभागीय पदों पर प्रादेशिक सेना अधिकारियों के रूप में राष्ट्र की सेवा करने के अवसर के लिए युवा नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त, 2021 है।
05:31 PM, 05-Aug-2021
Sarkari job: प्रादेशिक सेना भर्ती 2021
प्रादेशिक सेना लिखित परीक्षा के माध्यम से विभिन्न गैर-विभागीय पदों पर अधिकारियों की भर्ती कर रही है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पहले से ही सक्रिय है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पुरुष और महिला दोनों पात्र भारतीय नागरिक होने चाहिए। शारीरिक और मानसिक फिटनेस हर तरह से अनिवार्य है।
04:40 PM, 05-Aug-2021
Sarkari Jobs: उत्तराखंड पटवारी और लेखपाल भर्ती की आखिरी तारीख
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर 05 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
लेखपाल के पदों पर इन जिलों में मिलेगी नियुक्तियां
लेखपाल के पदों पर इन जिलों में मिलेगी नियुक्तियां
- ऊधमसिंह नगर - 56
- हरिद्वार - 35
- देहरादून - 29
- नैनीताल - 26
- चंपावत - 01
03:29 PM, 05-Aug-2021
Govt Jobs : यह है पदों का विस्तृत विवरण
उत्तराखंड पटवारी भर्ती के पदों का विवरण
- पौड़ी गढ़वाल - 79
- अल्मोड़ा - 50
- टिहरी - 45
- पिथौरागढ़ - 38
- उत्तरकाशी - 38
- नैनीताल - 27
- चमोली - 26
- चंपावत - 23
- बागेश्वर - 18
- रुद्रप्रयाग - 13
- देहरादून - 9
विज्ञापन
विज्ञापन
02:25 PM, 05-Aug-2021
21 वर्ष से अधिक आयु वाले करें लेखपाल व पटवारी के पदों पर आवेदन
उत्तराखंड में राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें पटवारी के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 28 वर्ष और लेखपाल के लिए आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
01:27 PM, 05-Aug-2021
Sarkari Naukri LIVE: उत्तराखंड में 513 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर अधिसूचना जारी कर पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज खत्म होने वाली है।
12:28 PM, 05-Aug-2021
सरकारी नौकरी 2021: आईडीबीआई बैंक की रिक्तियों के लिए एग्जाम 5 सितंबर को
आईडीबीआई बैंक की सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 5 सितंबर को है। इन रिक्तियों के लिए जनरल अभ्यर्थियों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आईडीबीआई बैंक की इन रिक्तियों के लिए 20 साल से लेकर 25 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए युवाओं की शैक्षणिक योग्यता स्नातक मांगी गई है। अभ्यर्थियों के पास 55 फीसदी नंबरों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए जल्द ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर माह 34 हजार रुपये मिलेंगे।
11:30 AM, 05-Aug-2021