फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 11500 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन

Sun, 30 May 2021 05:48 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 30 May 2021 05:48 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: उत्तर प्रदेश के इस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates 30 May
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:46 PM, 30-May-2021

Sarkari Naukri 2021: दसवीं और बारहवीं पास कर सकते हैं आवेदन

कर्नाटक राज्य पुलिस कांस्टेबल के पदों की इन रिक्तियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास  18 साल से लेकर 25 साल तक के अभ्यर्थी  recruitment.ksp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।  सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 250 रुपये करना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने में छूट दी जाएगी। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये से 21,000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा।
04:47 PM, 30-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है।  
विज्ञापन
04:07 PM, 30-May-2021

Govt Job : ओएमसी के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  1. डिप्टी मैनेजर (पर्सोनेल) - 5 पद
  2. डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस)- 3 पद
  3. मैनेजर फॉरेस्ट एंड एनवायरमेंट- 2 पद
  4. मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
  5. डिप्टी जनरल मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  6. सीनियर मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  7. डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- 1 पद
03:42 PM, 30-May-2021

Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई थी। इसे बढ़ाकर अब 01 जून कर दिया गया है।  
02:50 PM, 30-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सीबीआई ने निकाली हैं बंपर भर्तियां, 31 मई तक है आवेदन का मौका

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने आपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एफएलसीसी प्रभारी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।  किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित युवाओं को बरन जिले में एफएलसीसी प्रभारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ( Central Bank of India) की आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
01:46 PM, 30-May-2021

Sarkari Naukri: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर जारी है भर्ती प्रक्रिया

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन यानी एनटीपीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 280 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। गेट 2021 स्कोर के आधार पर इन पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 21 मई, 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक साइट ntpccareers.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:44 PM, 30-May-2021

Sarkari Vacancy: कर्मचारी राज्य बीमा निगम के पदों पर साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम, पटना ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक प्रोफेसर के 2, एसोसिएट प्रोफेसर के 6, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के 5 पदों को आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 2 जून 2021 निर्धारित की गई है। वहीं साक्षात्कार 3 जून को आयोजित किया जाएगा। 

11:47 AM, 30-May-2021

Govt Jobs: कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के 2850 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के 2850 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2021 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

11:16 AM, 30-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: यूपीपीआरपीबी के इन पदों पर होंगी नियुक्तियां

पदों का विवरण - 
कुल पद - 1329

 पद उत्तर प्रदेश पुलिस सतर्कता अधिष्ठान
उत्तर प्रदेश लखनऊ
पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय)  295 32
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) 624 20
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा)

358

-
कुल 1277 52
10:33 AM, 30-May-2021

Sarkari Job 2021: उप निरीक्षक के पदों पर करें आवेदन, मिलेगा शानदार वेतन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 1329 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 29200 से 112400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।  
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed