Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन
{"_id":"60d68a0810bf3f240c127371","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-26-june-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 26 Jun 2021 09:01 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 26 Jun 2021 09:01 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।वहीं आईबीपीएस ने अधिसूचना जारी कर भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि सच्ची लगन, मेहनत के साथ अगर रिक्तियों की जानकारी सही समय पर मिल जाए तो नौकरी पाना बेहद आसान है। यही कारण है कि amarujala.com हर रोज आपको सरकारी लाइव के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा निकालीं गई नौकरियाें की जानकारी देता है। यहां पदों का विस्तृत विवरण, अधिसूचना की लिंक आदि भी बताया जाता है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:51 PM, 26-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: ग्रामीण बैंक में निकली हैं भर्तियां, आवेदन की आखिरी तारीख 28 जून
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा ग्रामीण बैंक (RRB) में निकली भर्तियों में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है, जिसमें IBPS ने देश की तमाम प्रतिष्ठित ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट व ऑफिसर स्केल-I,II और III के अंतर्गत कई उच्च पदों समेत कुल 12, 810 पदों भर्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती के लिए 8 जून 2021 से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई थी, जिसके लिए अंतिम तारीख 28 जून निर्धारित है। इसलिए ऐसे में बैंक में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें, और इस भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए पूरे फोकस के साथ अपनी तैयारी भी शुरू कर दें।
08:14 PM, 26-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: पंजाब पुलिस में 4 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्तियां
पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के लिए 4 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्तियों की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुल 4362 कांस्टेबल भर्तियों की घोषणा की है। कुल रिक्तियों में 33 फीसदी भर्तियां महिलाओं की होगी। पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जुलाई में होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। लिखित परीक्षा 25 और 26 सितंबर को होगी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इन रिक्तियों के लिए अभी आवेदन की आखिरी तारीख जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
06:54 PM, 26-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: ओडिशा पुलिस में 477 सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां
ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुल रिक्तियां 477 हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए odishapolice.gov के जरिए इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई है। भर्ती परीक्षा की टेंटेटिव तारीख 6 अगस्त से लेकर 16 अगस्त के बीच है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
उनकी उम्र 21 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। यह लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
उनकी उम्र 21 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। यह लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
06:05 PM, 26-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: सीआरपीएफ में इन पदों पर निकली हैं नौकरियां
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने असिस्टेंट कमांडेंट (सिविल/इंजीनियर ) पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in के जरिए इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे। असिस्टेंट कमांडेंट की कुल रिक्तियों की संख्या 25 है। सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 30 जून से होगी। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 29 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
04:58 PM, 26-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर ने निकाली हैं विभिन्न पदों पर नौकरियां
पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर ((PRSC) ने विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां साइंटिस्ट, मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव, प्रोग्रामर, वेब एप्लिकेशन डेवलपर के पदों के लिए हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी 20 जुलाई या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 5 है।पीआरएससी भर्ती 2021 की रिक्तियों का विवरण
साइंटिस्ट- 1 पद
मल्टी टास्किंग एक्जीक्यूटिव- 1 पद
प्रोग्रामर - 1 पद
वेब एप्लिकेशन डेवलपर - 2 पद
03:58 PM, 26-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: आईसीजी में जनरल ड्यूटी और तकनीकी ्अधिकारी की भर्तियां
आईसीजी सहायक कमांडेंट अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल ड्यूटी के 40 पदों को भरा जाएगा। वहीं, तकनीकी (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल) अधिकारियों के 10 पदों भर भर्तियां की जाएंगी। आपको बता दें कि आईसीजी की ये रिक्तियां केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।पदों का विवरण
जनरल ड्यूटी - 40 पद
तकनीकी (इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल) - 10 पद
प्रारंभिक चयन बोर्ड (PSB) में उपस्थित होने के लिए योग्य उम्मीदवारों को ई-प्रवेश पत्र 20 जुलाई से जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
03:21 PM, 26-Jun-2021
Govt Jobs : भारतीय तटरक्षक बल के पदों पर 4 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
भारतीय तटरक्षक बल ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर 4 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई है।
02:34 PM, 26-Jun-2021
सरकारी नौकरी: पीआरएससी के पदों पर मिलेगा इतना वेतन
साइंटिस्ट के पद पर चयनित अभ्यर्थी को 15600 रुपये से लेकर 39100 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। वहीं मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव, प्रोग्रामर और वेब एप्लिकेशन डेवलपर पद पर चयनित अभ्यर्थी को बतौर वेतन प्रतिमाह 35,000 रुपये दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
01:35 PM, 26-Jun-2021
Sarkari Vacancy: इन पदों पर होंगी भर्तियां
- साइंटिस्ट- 1 पद
- मल्टी टास्किंग एक्जीक्यूटिव- 1 पद
- प्रोग्रामर - 1 पद
- वेब एप्लिकेशन डेवलपर - 2 पद
12:34 PM, 26-Jun-2021
Sarkari Naukri LIVE : पीआरएससी ने निकालीं हैं नौकरियां, 20 जुलाई तक करें आवेदन
पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर (PRSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए साइंटिस्ट, मल्टी-टास्किंग एक्जीक्यूटिव, प्रोग्रामर, वेब एप्लिकेशन डेवलपर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।