Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: कोल इंडिया, इसरो, एनजेबी में हैं बंपर भर्तियां, यहां जानें पात्रता व वेतन
{"_id":"60f780906146316c10272333","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-21-july-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: कोल इंडिया, इसरो, एनजेबी में हैं बंपर भर्तियां, यहां जानें पात्रता व वेतन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 21 Jul 2021 08:53 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 21 Jul 2021 08:53 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना महामारी के इस दौर में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आपकी लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो, तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने बेहद आसान है। बस सही अवसर की जरूरत है। आइए विस्तार से जानते हैं केंद्र और राज्य सरकारों की नई भर्तियों के बारे में -
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:50 PM, 21-Jul-2021
भारतीय तटरक्षक बल : असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के प्रवेश पत्र जारी
इंडियन कोस्ट गार्ड यानी भारतीय तटरक्षक बल ने बुधवार को असिस्टेंट कमांडेंट के पदों के लिए भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
08:25 PM, 21-Jul-2021
Naukri 2021 LIVE: उत्तराखंड में 513 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया https://sssc.uk.gov.in/ पर शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
07:14 PM, 21-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : कोल इंडिया लिमिटेड में रिक्तियां
भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यहां रिक्तियों की कुल संख्या 08 है।
- महाप्रबंधक (सीएस) ई-8 ग्रेड के लिए - 01 रिक्ति
- मुख्य प्रबंधक (सीएस) ई -7 ग्रेड के लिए - 03 रिक्ति
- वरिष्ठ प्रबंधक (सीएस) ई -6 ग्रेड के लिए - 04 रिक्ति
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2021 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए सीआईएल की वेबसाइट www.coalindia.in देखें।
06:22 PM, 21-Jul-2021
इसरो के एलपीएससी में नौकरी का मौका
इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र (एलपीएससी) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इसरो के एलपीएससी में रिक्तियों की कुल संख्या दो ही है। यहां साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए 01 पद और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के लिए 01 पद पर रिक्ति है। उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, 2021 है। उम्मीदवार आवेदन से पूर्व विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.lpsc.gov.in देखें।
05:28 PM, 21-Jul-2021
राष्ट्रीय जूट बोर्ड में निदेशक पर रिक्ति
भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय जूट बोर्ड यानी एनजेबी में वित्त और आर्थिक सेवाओं के लिए निदेशक के पद पर 01 रिक्ति है। इस के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अगस्त, 2021 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे निदेशक पर आवेदन के लिए विस्तृत जानकारी हेतु राष्ट्रीय जूट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jute.com अवश्य देख लें।
04:15 PM, 21-Jul-2021
प्रादेशिक सेना भर्ती : ऐसे होंगे पेपर-1 और पेपर-2
प्रादेशिक सेना भर्ती के पेपर-1 में तर्क और प्राथमिक गणित से प्रश्न होंगे, जबकि पेपर-2 में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के प्रश्न आते हैं। परीक्षा के लिए कुल 200 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक पेपर के लिए दो घंटे की अवधि दी जाएगी। परीक्षा के लिए पात्रता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:26 PM, 21-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE : प्रादेशिक सेना भर्ती 2021 की चयन प्रक्रिया
भारतीय प्रादेशिक सेना भर्ती में चयन के लिए एक लिखित परीक्षा होती है। इसे उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार और चिकित्सीय परीक्षण से गुजरना होता है। लिखित परीक्षा में ओएमआर शीट आधारित दो पेपर होते हैं।
02:40 PM, 21-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE : इस आधार पर होगा अभ्यर्थियों का चयन
सेना के विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इस नौकरी के संबंध में अधिक जानकारी पाने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
01:51 PM, 21-Jul-2021
Sarkari Vacancy: सेना के रिक्त पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
- प्रादेशिक सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jointerritorialarmy.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध प्रादेशिक सेना अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपने ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, और अन्य आवश्यक विवरणों का उपयोग करके स्वयं का रजिस्ट्रेशन करें।
- एक बार पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जनरेट हो जाने पर आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
- अपनी नवीनतम तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन प्रतिलिपि अपलोड करें।
- 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म के साथ शुल्क भुगतान की एक प्रति डाउनलोड करें।
12:42 PM, 21-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE : 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
भारतीय सेना के विभिन्न रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करना अनिवार्य है। आवेदकों की आयु 19 अगस्त, 2021 को 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।