Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन सरकारी विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन
{"_id":"60cbfd728ebc3e2ed6626fdd","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-18-june-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन सरकारी विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां, अभी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 30 Jun 2021 07:29 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:29 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: उत्तराखंड, ओडिशा पुलिस विभाग और सीमा सुरक्षा बल में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। बता दें कि अगर आप अच्छे से और सच्ची लगन के साथ मेहनत करेंगे, तो सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही समय पर जानकारी मिलने की। यही वजह है कि amarujala.com आपको प्रति दिन विभिन्न सरकारी नौकरियाें के बारे में बताता है। इसमें पदों के विवरण के साथ-साथ आधिकारिक अधिसूचना की लिंक भी मौजूद होती है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:27 PM, 18-Jun-2021
हिमाचल प्रदेश भर्ती : ये है पदों का विवरण
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के रिक्त 149 पदों में से सीधी भर्ती के तहत जूनियर क्लर्क के 103 पद, सहकारी सोसायटी के कर्मियों और पीएसीएस के प्रशिक्षित सचिवों के लिए 15 फीसदी पद आरक्षित हैं। यानी इस कोटे से जूनियर क्लर्क के 33 पद भरे जाएंगे। प्रशिक्षित सचिव के दायरे में न आने वालों के लिए आठ पद आरक्षित हैं। इसके अलावा स्टेनो-टाइपिस्ट के पांच पद भरे जाएंगे।
आधिकारिक आवेदन लिंक
आधिकारिक आवेदन लिंक
05:48 PM, 18-Jun-2021
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक भर्ती : आवेदन शुरू
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक नियमित आधार पर स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क के 149 पद पर चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को करीब 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक हों और 18 से 45 वर्ष के बीच उम्र हो। आवेदन करने के लिए बैंक की वेबसाइट पर लिंक खुल गया है। परीक्षा को लेकर 15 दिन पहले सूचना मिलेगी।
आधिकारिक वेबसाइट
आधिकारिक वेबसाइट
विज्ञापन
04:56 PM, 18-Jun-2021
सरकारी सहकारी बैंक भर्ती : जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट की नौकरियां
कोरोना संकट के बीच हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 149 पद भरने जा रहा है। इन पदों को भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती करने वाली एजेंसी आईबीपीएस ऑनलाइन परीक्षा लेगी। भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार दो जुलाई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना
आधिकारिक अधिसूचना
04:20 PM, 18-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन पदों पर कर सकते हैं आवेदन
- फिटर - 800
- इलेक्ट्रिशियन - 500
- वेल्डर - 100
- मोटर मशीन - 100
03:10 PM, 18-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनसीएल के 1500 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने 1500 पदों पर नौकरियां निकाली हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए अपरेंटिस के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:08 PM, 18-Jun-2021
Sarkari Vacancy: एमडीएल के पदों पर दसवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
10वीं / 12वीं पास अभ्यर्थी एमडीएल भर्ती 2021के तहत रेफ्रीजरेटर मैकेनिक, कंप्रेसर अटेंडेंट, चिपर ग्राइंडर, कम्पोजिट वेल्डर, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, फिटर, स्टोर कीपर और अन्य पदों पर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास संबंधित स्किल / ट्रेडों में आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:06 PM, 18-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : एमडीएल के 1388 पदों पर होंगी भर्तियां
माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर गैर-कार्यकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए 1388 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 04 जुलाई, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
12:15 PM, 18-Jun-2021
Sarkari Jobs: 5 जून तक करें आवेदन
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
11:35 AM, 18-Jun-2021
Govt Jobs: यह है पदों का विस्तृत विवरण
पटवारी- पौड़ी गढ़वाल - 79
- अल्मोड़ा - 50
- टिहरी - 45
- पिथौरागढ़ - 38
- उत्तरकाशी - 38
- नैनीताल - 27
- चमोली - 26
- चंपावत - 23
- बागेश्वर - 18
- रुद्रप्रयाग - 13
- देहरादून - 9
लेखपाल
- ऊधमसिंह नगर - 56
- हरिद्वार - 35
- देहरादून - 29
- नैनीताल - 26
- चंपावत - 01
10:36 AM, 18-Jun-2021
सरकारी नौकरी: लेखपाल व पटवारी के पदों पर 21 वर्ष से अधिक आयु वाले करें आवेदन
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें पटवारी के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 28 वर्ष और लेखपाल के लिए आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।