Sarkari Naukri 2021 : इन सरकारी उपक्रमों में निकली हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन
{"_id":"60cfefe78ebc3e6efa6d435b","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-new-jobs-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 : इन सरकारी उपक्रमों में निकली हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 21 Jun 2021 06:07 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 21 Jun 2021 06:07 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: हरियाणा से लेकर राजस्थान व मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में बंपर नौकरियां निकली हैं। जिनमें राजस्थान पुलिस विभाग, एनएचएम और भारतीय तटरक्षक के विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं तो विभिन्न पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आप amarujala.com पर विभिन्न विभागों में निकली नौकरियों के बारे में पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:06 PM, 21-Jun-2021
पश्चिम रेलवे भर्ती : पदों का विवरण
क्र सं डिवीजन और सेवा प्रभाग पद
1 मुंबई डिवीजन (एमएमसीटी) 738
2 अहमदाबाद डिवीजन (एडीआई) 611
3 वडोदरा (बीआरसी) डिवीजन 489
4 रतलाम डिवीजन (आरटीएम) 434
5 भावनगर डिवीजन (बीवीपी) 210
6 दाहोद (डीएचडी) डब्ल्यू/शॉप 187
7 राजकोट डिवीजन (आरजेटी) 176
8 हेडक्वार्टर ऑफिस 83
9 भावनगर (बीवीपी) डब्ल्यू / शॉप 73
10 महालक्ष्मी (एमएक्स) डब्ल्यू/शॉप 64
11 साबरमती (एसबीआई) इंजीनियरिंग डब्ल्यू/शॉप, अहमदाबाद 60
12 प्रताप नगर (पीआरटीएन) डब्ल्यू/शॉप, वडोदरा 45
13 साबरमती (एसबीआई) सिग्नल डब्ल्यू/शॉप, अहमदाबाद 25
14 अन्य विभिन्न विभागीय रिक्त पद 396
कुल पद 3591
1 मुंबई डिवीजन (एमएमसीटी) 738
2 अहमदाबाद डिवीजन (एडीआई) 611
3 वडोदरा (बीआरसी) डिवीजन 489
4 रतलाम डिवीजन (आरटीएम) 434
5 भावनगर डिवीजन (बीवीपी) 210
6 दाहोद (डीएचडी) डब्ल्यू/शॉप 187
7 राजकोट डिवीजन (आरजेटी) 176
8 हेडक्वार्टर ऑफिस 83
9 भावनगर (बीवीपी) डब्ल्यू / शॉप 73
10 महालक्ष्मी (एमएक्स) डब्ल्यू/शॉप 64
11 साबरमती (एसबीआई) इंजीनियरिंग डब्ल्यू/शॉप, अहमदाबाद 60
12 प्रताप नगर (पीआरटीएन) डब्ल्यू/शॉप, वडोदरा 45
13 साबरमती (एसबीआई) सिग्नल डब्ल्यू/शॉप, अहमदाबाद 25
14 अन्य विभिन्न विभागीय रिक्त पद 396
कुल पद 3591
05:05 PM, 21-Jun-2021
रेलवे : मिलेगी साढ़े तीन हजार नौकरियां, जानें योग्यता
पश्चिम रेलवे की ओर से अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही, भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पश्चिम रेलवे की रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित पश्चिम रेलवे के 13 डिवीजन में की जाएगी। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर आदि के रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
04:08 PM, 21-Jun-2021
रेलवे में मिलेगी साढ़े तीन हजार नौकरियां
कोरोना काल में भारतीय रेलवे बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों की सौगात लेकर आया है। रेलवे भर्ती के तहत साढ़े तीन हजार नौकरियां प्रदान की जाएंगी। ये भर्तियां दसवीं पास युवाओं के लिए हैं। पश्चिम रेलवे, मुंबई मुख्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 3591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी 3591 पदों पर अप्रेंटिस के तहत भर्ती की जाएगी।
02:52 PM, 21-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021:एनएचएम उत्तर प्रदेश ने 2800 पदों पर निकालीं हैं बंपर भर्तियां
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तर प्रदेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य में 6 महीने की ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के लिए नर्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पाठ्यक्रम आयुष्मान भारत योजना - उप-स्वास्थ्य केंद्रों को स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (HWCs) के रूप में मजबूत करने की योजना के तहत शुरू किया गया है। इस पाठ्यक्रम को पूरा करने और अंतिम परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का चयन उप-स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर बतौर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी किया जाएगा।एनएचएम, यूपी ने इस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 2800 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) या बीएससी या पोस्ट बेसिक बी.एससी नर्सिंग करने वाले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
02:29 PM, 21-Jun-2021
सरकारी नौकरी: वन विभाग में शुरू होने जा रही है आवेदन प्रक्रिया
हिमाचल प्रदेश के वन विभाग व वन विकास निगम में 386 पदों को भर्तियां निकालीं गई हैं। पीसीसीएफ हॉफ द्वारा 6 जुलाई से 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए वन मुख्यालय में 311 पदों पर और वन निगम में 75 पदों पर वन रक्षक की भर्ती की जाएगी।
01:31 PM, 21-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021 : एनसीएल में विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकली हैं
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकालीं हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं। जिनके लिए आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार फौरन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:18 PM, 21-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: यहां निकली है 85 पदों पर नौकरियां, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई
नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओसियन रिसर्च ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट समेत कई पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। कुल पदों की संख्या 85 है। इनमें प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट -II, प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट, ऑफिसर (एडमिन), एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट ( ए़डमिन) के पद भी शामिल हैं। अभ्यर्थी ncpor.res.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई है।
कुल पद-85
पदों का विवरण
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I -कुल पद-45
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट -II -कुल पद-21
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट -III कुल पद-3
प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट कुल पद-4
ऑफिसर (एडमिन) कुल पद-5
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट ( ए़डमिन) कुल पद-10
कुल पद-85
पदों का विवरण
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I -कुल पद-45
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट -II -कुल पद-21
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट -III कुल पद-3
प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट कुल पद-4
ऑफिसर (एडमिन) कुल पद-5
एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट ( ए़डमिन) कुल पद-10
11:27 AM, 21-Jun-2021
Sarkari Jobs: रेलवे के 3591 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया, फौरन करें अप्लाई
पश्चिम रेलवे, मुंबई ने मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित 13 डिवीजन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती की जाएगी।10:28 AM, 21-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: सीमा सुरक्षा बल में जीडीएमओ और स्पेशलिस्ट पदों पर नौकरियां
सीमा सुरक्षा बल ने सभी अस्पतालों में जीडीएमओ और स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए 21 जून से 30 जून तक वॉक-इन-इंटरव्यू होगा। कुल रिक्तियों की संख्या 89 है। जिसमें से 27 स्पेशलिस्ट और 62 जीडीएमओ पदों के लिए है। इन रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो स्पेशलिस्ट के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा मांगा गया है। वहीं, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) के लिए एमबीबीएस की डिग्री मांगी गई है। इसके साथ ही इंटर्नशिप अनुभव भी होना चाहिए। स्पेशलिस्ट पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को 85,000 रुपये वेतन और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थियों को हर माह 75,000 रुपये वेतन मिलेगा।
09:41 AM, 21-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: वेस्टर्न रेलवे के तहत अपरेंटिस पदों पर भर्तियां, 25 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
भारतीय रेलवे ने वेस्टर्न रेलवे के तहत अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार रेलवेे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई से ही शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून शाम पांच बजे है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर, पाइप फिटर, प्लंबर, ड्राफ्ट्समैन, पासा, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एसी मैकेनिक आदि के 3591 पदों को भरा जाएगा। इन नौकरियों के लिए 15 से लेकर 24 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।