Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका
{"_id":"6095f2ab9fc6fc3e7929d96f","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-of-various-posts","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 08 May 2021 05:59 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 08 May 2021 05:59 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी विभागों ने विभिन्न पदों पर बंपर नौकरियां निकाली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:58 PM, 08-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने स्थगित की सिविल सेवा परीक्षा
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ( TNPSC) ने सिविल सेवा और संयुक्त इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज प्रवेश परीक्षा भी स्थगित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in के जरिए ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। टीएनपीएससी एग्जाम (TNPSC Exam 2021) सिविल सेवा और संयुक्त इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा मई और जून में होने वाली थी। टीएनपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 28, 29 और 30 मई को शेड्यूल थी, जबकि संयुक्त इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 6 जून को आयोजित होनी थी।05:25 PM, 08-May-2021
Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
05:01 PM, 08-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नौकरियां
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा द्वारा मेडिकल ऑफिसर, जनरल फिजिशियन, समेत विभिन्न पदों भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट nhmharyana.gov.in पर जाकर 17 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेडिकल ऑफिसर (एमओ), जनरल फिजिशियन और रेडियोलॉजिस्ट के पद के लिए प्रत्येक बुधवार को सुबह 11:30 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। वहीं स्टाफ नर्स, डाटा असिस्टेंट, डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग और एवोल्यूशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए 24 और 25 मई को लिखित परीक्षा और 27 मई को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 7,580 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
04:28 PM, 08-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां
कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकी अंतिम तिथि 31 मई है। अभ्यर्थी नीचे दिए जा रहे सीधे लिंक के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
04:04 PM, 08-May-2021
सरकारी नौकरी 2021: यहां 54 पदों पर निकली है नौकरियां
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। जो अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होना चाहते हैं उन्हें 13 मई को इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। यह भर्ती अभियान 54 जीडीएमओ पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इनमें पुणे, हैदराबाद और दूसरे लोकेशन में भर्ती की जाएंगी।03:34 PM, 08-May-2021
Sarkari Naukri 2021 Live: शास्त्री पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शास्त्री के पदों की भर्ती के लिए लिखित वस्तुनिष्ठ प्रकार स्क्रीनिंग टेस्ट के परिणाम जारी किए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने यह भर्ती परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। लिखित परीक्षा 20 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी। शास्त्री पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पिछले साल दिसंबर में हुआ था। यह परीक्षा 20 दिसंबर को हुई थी। इस भर्ती परीक्षा में 4817 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था और 509 अभ्यर्थी परीक्षा के दिन अनुपस्थित थे। इस भर्ती परीक्षा में 4817 में से 1816 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए हैं। ये अभ्यर्थी अब आगे की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:08 PM, 08-May-2021
Sarkari Naukri LIVE: मेडिकल ऑफिसर के 6338 पदों पर करें आवेदन
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कुल 6338 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 3706 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और 2632 जनरल मेडिकल ऑफिसर के हैं। 4 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
01:24 PM, 08-May-2021
सरकारी नौकरी: पीएसटीसीएल के 490 पदों पर निकली हैं नौकरियां
पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) ने 490 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसटीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.pstcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17, मई, 2021 निर्धारित की गई है।
01:27 PM, 08-May-2021
Sarkari Naukri 2021: डीएफसीसीआईएल के विभिन्न पदों पर निकली हैं नौकरियां
भारत सरकार (रेलवे मंत्रालय) का उपक्रम, डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 1074 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए एग्जीक्यूटिव, जूनियर एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 24 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी डीएफसीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12:27 PM, 08-May-2021
Govt Jobs: एसबीआई के 5000 से भी ज्यादा पदों पर 27 मई तक करें आवेदन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। क्लर्क भर्ती 2021 नामक अधिसूचना के अुनसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के कुल 5327 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 27 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 47920 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।