फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी विभागों में 10वीं से लेकर स्नातक पास तक के लिए निकलीं भर्तियां

Sun, 08 Aug 2021 08:15 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 08 Aug 2021 08:15 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज करने के बाद विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा पहले के जैसे भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। इसके लिए बस सच्ची लगन के साथ मेहनत करने के साथ-साथ सही मौके की जानकारी होना जरूरी है। इसलिए amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 8 august apply now
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:14 PM, 08-Aug-2021

बीएसएफ एयर विंग में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।
07:01 PM, 08-Aug-2021

पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल : जीडीएस भर्ती के पदों का विवरण

कुल पद - 2357
  • सामान्य - 1001
  • ओबीसी - 496
  • एससी - 487
  • ईडब्ल्यूएस - 192
  • एसटी - 120
  • पीडब्ल्यूडी - बी : 25
  • पीडब्ल्यूडी - सी : 23
  • पीडब्ल्यूडी - डीई : 06
  • पीडब्ल्यूडी - ए : 07
विज्ञापन
06:20 PM, 08-Aug-2021

पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल : जीडीएस के पदों पर भर्ती

पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में भारतीय डाक सेवा विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती का विवरण निम्नानुसार है- 

आयु सीमा -  20 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी ओबीसी और पीडब्ल्यूडी एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को क्रमशः 5, 3, 10, 13 और 15 साल की छूट दी गई है। 

शैक्षणिक योग्यता -  किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही न्यूनतम 60 दिनों का बेसिक कम्प्यूटर ट्रेनिंग कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।
05:35 PM, 08-Aug-2021

इंडिया पोस्ट भर्ती : ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की तिथियां

महत्वपूर्ण तिथियां - 
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 20 जुलाई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 19 अगस्त, 2021
आवेदन शुल्क - आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा।
04:52 PM, 08-Aug-2021

सरकारी भर्ती: 2300 से ज्यादा नौकरियां

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को न्यूनतम 14 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
03:56 PM, 08-Aug-2021

सरकारी नौकरी लाइव : ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती

भारतीय डाक सेवा विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। विभाग की ओर से यह भर्ती पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में की जा रही है। इंडिया पोस्ट की ओर से चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:04 PM, 08-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: अभ्यर्थी इन पदों पर कर सकते हैं आवेदन

कुल पद - 155
  • टैक्स असिस्टेंट - 83
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - 64
  • इनकम टैक्स इंस्पेक्टर - 8
02:04 PM, 08-Aug-2021

Govt Jobs: 25 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई

महत्वपूर्ण तिथियां - 

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 8 जुलाई, 2021 
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 अगस्त, 2021
01:14 PM, 08-Aug-2021

Sarkari Naukri: एमटीएस, इंस्पेक्टर और असिस्टेंट के पदों पर निकलीं भर्तियां

आयकर विभाग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट के 155 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। दसवीं पास से लेकर स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxmumbai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
11:55 AM, 08-Aug-2021

सरकारी नौकरी: चयनित आवेदकों को मिलेगा 56 हजार रुपये तक का वेतन

1 सितंबर 2021 को न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed