Sarkari Naukri 2021 : जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका
{"_id":"610de99161482472e0538e5c","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-7-august-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 : जानिए कहां-कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 07 Aug 2021 09:05 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:05 PM IST
खास बातें
LIVE Government Jobs 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि अगर लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो तो यह मिलना बेहद आसान है। बस आपको जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए amarujala.com यहां आपको केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो उस लिहाज लीहाज से यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
09:05 PM, 07-Aug-2021
सरकारी नौकरी 2021: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए 17 अगस्त तक करें आवेदन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , उत्तर प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर भर्ती के लिए आवदेन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 797 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी यूपी एनएचएम की वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।08:20 PM, 07-Aug-2021
ऑयल इंडिया भर्ती : वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 16 अगस्त से होगा
ऑयल इंडिया की रिक्तियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 16 अगस्त से 13 सितंबर के बीच होगा। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी oil-india.com के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
विज्ञापन
07:41 PM, 07-Aug-2021
ऑयल इंडिया लिमिटेड: फील्ड हेडक्वार्टर्स के लिए है रिक्तियां
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ये रिक्तियां दूलियाजान (असम) स्थित फील्ड हेडक्वार्टर्स के लिए निकाली हैं। इन रिक्तियों के जरिए कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट मेकेनिक, ड्रिलिंग, रिग्मैन, केमिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट रिग इलेक्ट्रिशियन, गैस लॉगर, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, असिस्टेंट डीजल मेकेनिक, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट वेल्डर पदों पर भर्ती होगी।
07:03 PM, 07-Aug-2021
सरकारी नौकरी 2021: ऑयल इंडिया में सीधे मिल रहीं नौकरियां
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने वॉक इंटरव्यू के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्तियां असम के लिए हैं। सभी रिक्तियां कॉन्ट्रैक्चुअल हैं। जिनमें अभ्यर्थियों को 16,640 रुपये का वेतन दिया जाएगा। अलग-अलग रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। इसके अलावा, एक या दो साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है। विभिन्न पदों के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 115 है।06:32 PM, 07-Aug-2021
सरकारी नौकरी 2021: आठवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1664 पदों पर निकालीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन
भारतीय रेलवे भर्ती सेल ने अपरेंटिस के 1664 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की नियुक्ति अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryi.org पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।04:46 PM, 07-Aug-2021
सरकारी नौकरी 2021: आईडीबीआई बैंक में निकली नौकरियों के लिए 18 अगस्त तक करें आवेदन
आईडीबीआई बैंक भर्ती 2021 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त है। अभ्यर्थी इससे पहले इन सभी रिक्तियों के लिए आवेदन कर लें। आपको बता दें कि ये सभी रिक्तियां अनुबंध के आधार पर हैं। इस भर्ती के जरिए इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन एक साल के लिए होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की परफॉर्मेंस के आधार पर ये अनुबंध अगले दो साल तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:50 PM, 07-Aug-2021
Sarkari Naukri 2021: आईडीबीआई बैंक की रिक्तियों के लिए एग्जाम 5 सितंबर को
आईडीबीआई बैंक की सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 5 सितंबर को है। इन रिक्तियों के लिए जनरल अभ्यर्थियों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आईडीबीआई बैंक की इन रिक्तियों के लिए 20 साल से लेकर 25 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए युवाओं की शैक्षणिक योग्यता स्नातक मांगी गई है। अभ्यर्थियों के पास 55 फीसदी नंबरों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए जल्द ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर माह 34 हजार रुपये मिलेंगे।03:02 PM, 07-Aug-2021
Govt Jobs: 5 सितंबर को होगी परीक्षा
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 18 अगस्त
- ऑनलाइन परीक्षा की तिथि - 5 सितंबर
आवेदन शुल्क
- जनरल वर्ग - 1000 रुपये
- एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग - 200 रुपये
02:38 PM, 07-Aug-2021
Sarkari Naukri: आईडीबीआई में नौकरी का सुनहरा मौका
आईडीबीआई बैंक ने 920 कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इन विभिन्न पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
01:32 PM, 07-Aug-2021
सरकारी नौकरी: स्नातक करने वाले कर सकते हैं आवेदन
- इंटेलिजेंस असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन या सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदकों के पास बी.एससी/बी.टेक/बीई की डिग्री होनी चाहिए।
- इनवेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।