Sarkari Naukri 2021 LIVE: केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों में भर्ती आवेदन शुरू
{"_id":"6109f559f75f2b1d137dd4f3","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-4-august-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों में भर्ती आवेदन शुरू","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 04 Aug 2021 07:11 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:11 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने के बाद से विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भर्तियां निकालीं गई हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो बता दें यह आपके लिए सुनहरा मौका है। सही समय पर भर्तियों की जानकारी मिलने पर अभ्यर्थी सरकारी नौकरी पा सकते हैं। यही कारण है कि अमर उजाला अपनी आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर आपको सरकारी नौकरी की आवेदन प्रक्रिया, पदों का विवरण, चयन प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:10 PM, 04-Aug-2021
Sarkari Jobs : लेखपाल के पदों के लिए जिलेवार रिक्तियां
उत्तराखंड में लेखपाल के पदों के लिए जिलेवार रिक्तियां
- ऊधमसिंह नगर - 56
- हरिद्वार - 35
- देहरादून - 29
- नैनीताल - 26
- चंपावत - 01
05:52 PM, 04-Aug-2021
Govt Jobs : यह है पदों का विस्तृत विवरण
उत्तराखंड के इन जिलों में रिक्त हैं पटवारी के पद
- पौड़ी गढ़वाल - 79
- अल्मोड़ा - 50
- टिहरी - 45
- पिथौरागढ़ - 38
- उत्तरकाशी - 38
- नैनीताल - 27
- चमोली - 26
- चंपावत - 23
- बागेश्वर - 18
- रुद्रप्रयाग - 13
- देहरादून - 9
विज्ञापन
04:50 PM, 04-Aug-2021
सरकारी भर्ती : 21 वर्ष से अधिक आयु वाले करें आवेदन
उत्तराखंड राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें पटवारी के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 28 वर्ष और लेखपाल के लिए आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
04:03 PM, 04-Aug-2021
Sarkari Naukri LIVE: उत्तराखंड में 513 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर अधिसूचना जारी कर पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
03:08 PM, 04-Aug-2021
Govt Jobs: इन 220 पदों पर होगी आवेदकों की नियुक्ति
- सीनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – 51 पद
- सीनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 26 पद
- वरिष्ठ अधिकारी (एचआर) -18 पद
- सीनियर इंजीनियर (सिविल) – 15 पद
- सीनियर इंजीनियर (गेलटेल टीसी/टीएम) – 10 पद
- सीनियर ऑफिसर (एफ एंड एस) – 10 पद
- सीनियर ऑफिसर (सी एंड पी) – 10 पद
- ऑफिसर (प्रयोगशाला) – 10 पद
- सीनियर ऑफिसर (बीआईएस) – 9 पद
- सीनियर ऑफिसर (मार्केटिंग) – 8 पद
- सीनियर इंजीनियर (केमिकल) – 7 पद
- मैनेजर (मार्केटिंग इंटरनेशनल एलएनजी और शिपिंग) – 6 पद
- सीनियर इंजीनियर (बॉयलर ऑपरेशन) – 5 पद
- सीनियर इंजीनियर (पर्यावरण इंजीनियरिंग) – 5 पद
- सीनियर ऑफिसर (एफ एंड ए) – 5 पद
- ऑफिसर (सिक्योरिटी) – 5 पद
- ऑफिसर (राजभाषा) – 4 पद
- मैनेजर (मार्केटिंग – कमोडिटी रिस्क मैनेजमेंट) – 4 पद
- सीनियर ऑफिसर (लॉ) – 4 पद
- सीनियर ऑफिसर (ई एंड पी) – 3 पद
- सीनियर इंजीनियर (इंस्ट्रुमेंटेशन) – 3 पद
- सीनियर ऑफिसर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) – 2 पद
02:19 PM, 04-Aug-2021
Sarkari Naukri: 220 पदों पर मांगे गए आवेदन
गेल (इंडिया) लिमिटेड ने मैनेजर, सीनियर इंजीनियर, सीनियर ऑफिसर और ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। अभ्यर्थी इन 220 पदों पर आवेदन करने के लिए गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:02 PM, 04-Aug-2021
सरकारी नौकरी: परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा निकालीं गईं भर्तियों के लिए आवेदकों का चयन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आरएएस प्री 2021 के पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से 200 अंकों के सावाल पूछे जाएंगे। वहीं मुख्य परीक्षा में विकल्पीय प्रकार के 150 सवाल पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
11:59 AM, 04-Aug-2021
Sarkari job: स्नातक करने वाले कर सकते हैं आवेदन
आरपीएससी आरएएस के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही आवेदकों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करना अनिवार्य है।
11:09 AM, 04-Aug-2021
सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
- राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा - 148
- राजस्थान खाद्या एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा - 126
- राजस्थान तहसीलदार सेवा - 111
- राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा - 80
- राजस्थान प्रशासनिक सेवा - 76 पद
- राजस्थान पुलिस सेवा - 77 पद
- राजस्थान कृषि सेवा - 68
- राजस्थान वाणिज्यिक सेवा - 38 पद,
- राजस्थान कृषि विपणन अधिकारी - 37
- राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा - 36
- राजस्थान सहकारी सेवा - 33 पद,
- राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा - 32
- राजस्थान लेखा सेवा - 32 पद,
- राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा - 21
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा -19
- राजस्थान कारागार सेवा - 09 पद,
- राजस्थान समेकित बाल सेवा - 08 पद,
- राजस्थान नियोजन सेवा - 07 पद,
- राजस्थान परिवहन सेवा - 07 पद,
- राजस्थान खाद्य एवं नागरिक परिषद सेवा - 06 पद,
- राजस्थान उद्योग सेवा - 04 पद
- राजस्थान राज्य बीमा सेवा - 04 पद,
- राजस्थान पर्यटन सेवा - 04 पद,
- राजस्थान उद्याेग अधीनस्थ सेवा - 03
- राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा - 02
- राजस्थान श्रम कल्याण - 1 पद
10:12 AM, 04-Aug-2021
Sarkari Naukri Live 2021: आरपीएससी ने निकालीं बंपर भर्तियां
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 988 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। आज यानी 4 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा