Sarkari Naukri 2021 LIVE: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स में जारी है भर्ती, तुरंत करें आवेदन
{"_id":"61020e3fcebf800475551a47","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-29-july-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स में जारी है भर्ती, तुरंत करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 29 Jul 2021 07:59 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 29 Jul 2021 07:59 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो सही अवसर की। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:36 PM, 29-Jul-2021
Govt Vacancy: बेसिल भर्ती 2021 के पात्रता मानदंड
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) की ओर से राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग, नई दिल्ली के कार्यालय में नियुक्तियों के लिए पात्रता मानदंड जानने के लिए यहां क्लिक करें।बेसिल ने कहा, चयन निर्धारित मानदंडों और पद की आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा। परीक्षा / लिखित परीक्षा / साक्षात्कार / चयन पर ड्यूटी में शामिल होने के लिए कोई टीए / डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा।
06:21 PM, 29-Jul-2021
Sarkari Vacancy: बेसिल भर्ती 2021 की रिक्तियों का विवरण
- सलाहकार तकनीकी (होम्योपैथी): 3 पद
- सलाहकार (लेखाकार): 1 पद
- सलाहकार (आईटी): 1 पद
- कानूनी अधिकारी (सलाहकार): 1 पद
- सलाहकार (प्रशासन): 3 पद
- निजी सचिव: 1 पद
- सीनियर टेक्नीकल ऑफिसर: 5 पद
- स्टेनोग्राफर: 3 पद
- जूनियर टेक्नीकल ऑफिसर: 2 पद
विज्ञापन
05:30 PM, 29-Jul-2021
Govt Jobs: बीईसीआईएल भर्ती आवेदन नौ अगस्त तक
बीईसीआईएल भर्ती 2021 के तहत सलाहकार और अन्य पदों के लिए आवेदन पत्र बेसिल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.becil.com/vacancies पर उपलब्ध हैं, जिसे उम्मीदवार 09 अगस्त तक भरकर जमा कर सकते हैं।
04:35 PM, 29-Jul-2021
सरकारी नौकरी: बीईसीआईएल भर्ती
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग, नई दिल्ली के कार्यालय में तैनाती के लिए अनुबंध के आधार पर रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
03:38 PM, 29-Jul-2021
Govt Jobs: चयनित आवेदकों को मिलेगा 14,500 रुपये तक का वेतन
- ब्रांच पोस्ट मास्टर - 12,000 रुपये से लेकर 14,500 रुपये तक
- डाक सेवक/असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर - 10,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक
02:34 PM, 29-Jul-2021
Sarkari Naukri: इन 2357 पदों पर होगी भर्तियां
कुल पद - 2357- सामान्य - 1001
- ओबीसी - 496
- एससी - 487
- ईडब्ल्यूएस - 192
- एसटी - 120
- पीडब्ल्यूडी - बी : 25
- पीडब्ल्यूडी - सी : 23
- पीडब्ल्यूडी - डीई : 06
- पीडब्ल्यूडी - ए : 07
विज्ञापन
विज्ञापन
01:32 PM, 29-Jul-2021
सरकारी नौकरी: 19 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 20 जुलाई, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 19 अगस्त, 2021
12:32 PM, 29-Jul-2021
Sarkari job: इन 2357 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया
भारतीय डाक ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 20 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:25 AM, 29-Jul-2021
सरकारी नौकरी: 40 वर्ष तक की आयु वाले कर सकते हैं आवेदन
आरपीएससी द्वारा निकालीं गई रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
10:00 AM, 29-Jul-2021
Sarkari Naukri Live 2021: 27 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 28 जुलाई, 2021
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 27 अगस्त, 2021