Sarkari Naukri 2021 LIVE : प्रादेशिक सेना में ऑफिसर के पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन
{"_id":"6100baa0b9cfb1355b167368","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-28-july-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : प्रादेशिक सेना में ऑफिसर के पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 29 Jul 2021 04:43 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 29 Jul 2021 04:43 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते मामलों के बीच केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न विभागों में भर्तियां निकालीं जा रही हैं। वहीं कुछ भर्तियों को विभिन्न समस्याओं की वजह से स्थगित भी कर दिया जा रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए प्रत्येक दिन अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर प्रकाशित होने वाली खबरों को पढ़ना न भूलिएगा।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:41 PM, 29-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: ऑयल इंडिया में निकली हैं नौकरियां, वॉक इन इंटरव्यू
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने वॉक इंटरव्यू के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्तियां असम के लिए हैं। सभी रिक्तियां कॉन्ट्रैक्चुअल हैं। जिनमें अभ्यर्थियों को 16,640 रुपये का वेतन दिया जाएगा। अलग-अलग रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। इसके अलावा, एक या दो साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है। विभिन्न पदों के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 115 है। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ये रिक्तियां दूलियाजान (असम) स्थित फील्ड हेडक्वार्टर्स के लिए निकाली हैं। इन रिक्तियों के जरिए कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट मेकेनिक, ड्रिलिंग, रिग्मैन, केमिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट रिग इलेक्ट्रिशियन, गैस लॉगर, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, असिस्टेंट डीजल मेकेनिक, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट वेल्डर पदों पर भर्ती होगी। इन रिक्तियों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 16 अगस्त से 13 सितंबर के बीच होगा। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी oil-india.com के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।07:24 PM, 28-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021: प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर मिलेगी नियुक्ति
प्रादेशिक सेना के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें चयनित उम्मीदवारों के वेतन, भत्ते, और विशेषाधिकार नियमित सेना के अधिकारियों के समान होंगे। हालांकि, प्रादेशिक सेना एक वर्ष में दो महीने के प्रशिक्षण के साथ एक अंशकालिक सेवा अवधारणा यानी पार्ट टाइम कॉन्सेप्ट है। प्रादेशिक सेना भर्ती के लिए प्राथमिक चयन एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जानी है।
विज्ञापन
06:09 PM, 28-Jul-2021
Sarkari Naukri Live 2021: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
भारतीय प्रादेशिक सेना ने विभिन्न गैर विभागीय पदों पर प्रादेशिक सेना अधिकारियों के रूप में राष्ट्र की सेवा करने के अवसर के लिए लाभकारी रूप से नियोजित युवा नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त, 2021 है।
04:54 PM, 28-Jul-2021
Sarkari job: प्रादेशिक सेना भर्ती 2021
प्रादेशिक सेना लिखित परीक्षा के माध्यम से विभिन्न गैर-विभागीय पदों पर अधिकारियों की भर्ती कर रही है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पहले से ही सक्रिय है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पुरुष और महिला दोनों पात्र भारतीय नागरिक होने चाहिए। शारीरिक और मानसिक फिटनेस हर तरह से अनिवार्य है।
03:51 PM, 28-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: भारतीय डाक ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां
भारतीय डाक ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर की जाएगी। 20 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:48 PM, 28-Jul-2021
Govt Jobs: 30 वर्ष तक के आयु वाले कर सकते हैं आवेदन
ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए है। वहीं सहायक लेखा अधिकारी और सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) के पद के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 28-Jul-2021
Sarkari Naukri: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
- ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी- सिविल : 06 रिक्तियां
- ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - मैकेनिकल : 20 रिक्तियां
- ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - इंस्ट्रुमेंटेशन : 11 रिक्तियां
- ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - इलेक्ट्रिकल : 08 रिक्तियां
- ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - केमिकल : 10 रिक्तियां
- ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - कंप्यूटर साइंस : 05 रिक्तियां
- ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी - मेटलर्जी : 01 रिक्ति
- सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) : 03 रिक्तियां
- सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) : 02 रिक्तियां
- सहायक लेखा अधिकारी : 02 रिक्तियां
12:57 PM, 28-Jul-2021
सरकारी नौकरी: 13 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इंजीनियर ट्रेनी, असिस्टेंट ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nrl.co.in/ पर जाकर 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:38 AM, 28-Jul-2021
Sarkari job: जमा करना होगा आवेदन और परीक्षा शुल्क
पंजाब पुलिस के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को बतौर आवेदन शुल्क 400 रुपये और परीक्षा शुल्क 600 रुपये जमा करने होंगे। वहीं आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क के तौर पर क्रमश: 400 रुपये और 150 रुपये देने होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
10:34 AM, 28-Jul-2021
सरकारी नौकरी: स्नातक करने वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन या सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इंटेलिजेंस असिस्टेंट के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास बी.एससी/बी.टेक/बीई की डिग्री होनी अनिवार्य है। वहीं इनवेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होना चाहिए।