फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकलीं, यहां जानिए आवेदन प्रक्रिया

Sun, 17 Oct 2021 06:16 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 17 Oct 2021 06:16 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। बस जरूरत है तो सही मौके की। इसलिए amarujala.com यहां आपको केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो उस लिहाज से यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़िए...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 17 october apply now
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

05:40 PM, 17-Oct-2021

सरकारी नौकरी 2021: ओएसएसएससी ग्रुप सी पोस्ट भर्ती आवेदन शुल्क

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 परीक्षा के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या चालान के जरिये होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100/- है। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है। भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अक्तूबर, 2021 है।
04:44 PM, 17-Oct-2021

सरकारी नौकरी लाइव : OSSSC Recruitment 2021

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) राज्य में ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 के माध्यम से 2,841 सांख्यिकीय फील्ड सर्वेयर, सहायक राजस्व निरीक्षक, अमीन, वन रक्षक और आबकारी कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
03:25 PM, 17-Oct-2021

Sarkari Naukri: आवेदकों को जमा करना होगा इतना आवेदन शुल्क

ट्रेनी इंजीनियर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये और प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए आवेदन करने वालों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को कुछ भी भुगतान नहीं करना होगा।
02:26 PM, 17-Oct-2021

सरकारी नौकरी: आवेदकों को मिलेगी इतना वेतन

  • ट्रेनी इंजीनियर- 25,000 रुपये (प्रति माह)
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर - 35,000 रुपये (प्रति माह)
01:25 PM, 17-Oct-2021

Sarkari job: यह है पदों का विस्तृत विवरण

  • ट्रेनी इंजीनियर: 55 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर: 33 पद
12:31 PM, 17-Oct-2021

सरकारी नौकरी: जारी है आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 6 अक्टूबर
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अक्टूबर
विज्ञापन
विज्ञापन
11:16 AM, 17-Oct-2021

Sarkari Naukri Live 2021: इंजीनियर्स के पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने ट्रेनी इंजीनियर्स और प्रोजेक्ट इंजीनियर्स के पद के लिए आवेदन की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के साथ, कंपनी अपनी पंचकुला इकाई के लिए अस्थायी आधार पर 88 पदों को भरना चाहती है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर है।
10:03 AM, 17-Oct-2021

Sarkari Job: चयनित आवेदकों को मिलेगा इतना वेतन

मेरिट सूची के आधार पर चयनित आवेदकों को 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
09:07 AM, 17-Oct-2021

Sarkari Naukri: कौन कर सकता है आवेदन?

रेलवे के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का कक्षा दसवीं में 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदकों का संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी उत्तीर्ण होना चाहिए।1  दिसंबर, 2021 को आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
08:27 AM, 17-Oct-2021

Govt Jobs: 1 दिंसबर तक चलेगी प्रक्रिया

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 2 नवंबर, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 1 दिसंबर, 2021
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed