जिंदगी मेरी एक अधूरी कहानी है
जिसमे खुशियां कम ग़मों की रवानी है
जिस्म बेजान है हसरते जवान है
ख्वाहिशों की पोटली में दर्द की दास्तान है
वक्त के बेरहम पंजों में सिसकती
जिंदगी बेमानी है
जिंदगी मेरी एक अधूरी कहानी है ।
कुछ हादसे कुछ हालात कुछ जिंदगी के अनसुलझे सवाल
इसमें उलझा हर इंसान आशा की एक रोशनी में ठहरा विश्वास
इसमें जिंदगी पहचानी है
जिंदगी मेरी एक अधूरी कहानी है ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X