फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : 4000 से अधिक पदों पर जारी है सरकारी भर्ती, यहां जानिए सबकी डिटेल और फौरन करें अप्लाई

Wed, 13 Oct 2021 08:29 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 13 Oct 2021 08:29 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: महामारी के दौरान हर व्यक्ति सरकारी विभागों में नौकरी तलाश रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस मेहनत, दृढ़ता और सही मौके की आवश्यकता है। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए…

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 13 october apply now
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

08:27 PM, 13-Oct-2021

सरकारी नौकरी: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ एडी (रिक्रूटमेंट), ओ / ओ सीपीएमजी, दिल्ली सर्कल, मेघदूत भवन, नई दिल्ली - 110001 को नवीनतम 12 नवंबर 2021 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
07:31 PM, 13-Oct-2021

Sarkari Naukri Live 2021: यह है पदों का विस्तृत विवरण

पोस्टल असिस्टेंट- 72 पद
पोस्टमैन- 90 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 56 पद
विज्ञापन
07:01 PM, 13-Oct-2021

सरकारी नौकरी: 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन के पद के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए उम्मीदवार को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। पोस्टल असिस्टेंट और पोस्टमैन के पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
06:10 PM, 13-Oct-2021

Sarkari Job: 12 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत- 4 अक्तूबर 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 12 नवंबर, 2021
स्थान- दिल्ली, भारत
रिक्तियों की कुल संख्या- 221
पद- पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ
05:14 PM, 13-Oct-2021

सरकारी नौकरी 2021: इंडिया पोस्ट में भर्ती

इंडिया पोस्ट संगठन में 200 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। योग्य उम्मीदवारों को पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इंडिया पोस्ट, अपनी नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली सर्कल के लिए भर्ती कर रहा है।  
04:14 PM, 13-Oct-2021

Govt Jobs: जमा करना होगा इतना आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क ₹100/- है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, रुपे क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके या एसबीआई की शाखाओं में एसबीआई चालान जनरेट करके किया जा सकता है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:18 PM, 13-Oct-2021

Sarkari Naukri: यह है चयन प्रक्रिया

पात्रता मापदंड: उम्मीदवार जो इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां दी गई आधिकारिक विस्तृत अधिसूचना पर पूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा विवरण देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: मैट्रिकुलेशन, हायर सेकेंडरी, और ग्रेजुएशन और उससे ऊपर के स्तर की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता वाले पदों के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों से युक्त तीन अलग-अलग कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं होंगी।
02:17 PM, 13-Oct-2021

सरकारी नौकरी: 25 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

आवेदन की प्रारंभिक तिथि  24 सितंबर, 2021
आवेदन की अंतिम तिथि  25 अक्तूबर, 2021
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर, 2021
ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर, 2021
चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि (बैंक के कार्य समय के दौरान) 1 नवंबर, 2021 
कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथियां  जनवरी/फरवरी 2022
01:12 PM, 13-Oct-2021

Sarkari job: कर्मचारी चयन आयोग ने निकालीं भर्तियां

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी चयन पद चरण IX 2021 अधिसूचना जारी की है। 24 सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार जो विभिन्न चयन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं।
12:07 PM, 13-Oct-2021

सरकारी नौकरी: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार एफसीआई की आधिकारिक वेबसाइट fci-punjab-watch-ward.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र दो भागों में भरना होगा। पहले भाग में, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। दूसरे भाग में, उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क भरना होगा।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed