फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी कंपनियों में नौकरी का मौका, इस सीधे लिंक पर करें आवेदन

Fri, 13 Aug 2021 07:07 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 13 Aug 2021 07:07 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आपकी लगन सच्ची और मेहनत करने की इच्छा हो, तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने बेहद आसान है। बस सही अवसर की जरूरत है। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 13 august apply now
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:06 PM, 13-Aug-2021

NRL Recruitment रिफाइनरी भर्ती का आवेदन शुल्क

एनआरएल भर्ती में सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
06:35 PM, 13-Aug-2021

NRL Recruitment रिफाइनरी भर्ती की आयु सीमा

नुमालीगढ़ रिफाइनरी में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद के लिए आयु सीमा 30 वर्ष है। जबकि सहायक लेखा अधिकारी और सहायक अधिकारी वाणिज्यिक (प्रशिक्षु) के पद के लिए ऊपरी आयु सीमा 32 वर्ष है। 
विज्ञापन
05:34 PM, 13-Aug-2021

NRL Recruitment: रिफाइनरी में रिक्तियों का विवरण

यह भर्ती अभियान 66 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनका विवरण निम्नानुसार है - 
  • पदनाम    विभाग    रिक्तियों की संख्या 
  • ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी    सिविल    06 रिक्तियां
  • ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी    मैकेनिकल    20 रिक्तियां
  • ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी    इंस्ट्रुमेंटेशन    11 रिक्तियां
  • ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी    इलेक्ट्रिकल    08 रिक्तियां
  • ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी    केमिकल    10 रिक्तियां
  • ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी    कंप्यूटर साइंस    05 रिक्तियां
  • ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी    मेटलर्जी    01 रिक्ति
  • सहायक अधिकारी वाणिज्यिक    (प्रशिक्षु)    03 रिक्तियां
  • सहायक अधिकारी वाणिज्यिक    (प्रशिक्षु)    02 रिक्तियां
  • सहायक लेखा अधिकारी    02 रिक्तियां 
04:43 PM, 13-Aug-2021

नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड के लिए यहां करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nrl.co.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त, 2021 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.nrl.co.in/ पर उपलब्ध अधिसूचना में पात्रता मानदंड और अन्य विवरण देख सकते हैं।
04:02 PM, 13-Aug-2021

Govt Jobs : एनआरएल में इन पदों पर होंगी भर्तियां

सरकारी नौकरी पाने की बाट जोह रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए तो यह सोने पे सुहागा साबित होगा है। दरअसल, असम स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने इंजीनियर ट्रेनी, असिस्टेंट ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
03:15 PM, 13-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: यह है आरक्षित पदों का विवरण

  • सामान्य - 1001
  • ओबीसी - 496
  • एससी - 487
  • ईडब्ल्यूएस - 192
  • एसटी - 120
  • पीडब्ल्यूडी - बी : 25
  • पीडब्ल्यूडी - सी : 23
  • पीडब्ल्यूडी - डीई : 06
  • पीडब्ल्यूडी - ए : 07
विज्ञापन
विज्ञापन
02:19 PM, 13-Aug-2021

Govt Jobs: शाखा पोस्टमास्टर और डाक सेवक के पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी

भारतीय डाक विभाग ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल के 2357 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
01:15 PM, 13-Aug-2021

Sarkari Naukri: 18 वर्ष से ऊपर वाले कर सकते हैं आवेदन

पीजीसीआईएल अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 
12:23 PM, 13-Aug-2021

सरकारी नौकरी: 20 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभित तिथि - 21 जुलाई, 2021
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि - 20 अगस्त, 2021
  • आधिकारिक वेबसाइट - portal.mhrdnats.gov.in या apprenticeshipindia.org 
11:07 AM, 13-Aug-2021

Sarkari job: यह है पदों का विस्तृत विवरण

  • कॉर्पोरेट केंद्र, गुरुग्राम - 44
  • उत्तरी क्षेत्र - I, फरीदाबाद - 134
  • उत्तरी क्षेत्र - II, जम्मू - 83
  • उत्तरी क्षेत्र - III, लखनऊ - 96
  • पूर्वी क्षेत्र - I, पटना - 82
  • पूर्वी क्षेत्र - II, कोलकाता - 74
  • उत्तर पूर्वी क्षेत्र, शिलांग - 127
  • ओडिशा परियोजनाएं, भुवनेश्वर - 53
  • पश्चिमी क्षेत्र - I, नागपुर - 112
  • पश्चिमी क्षेत्र - II, वडोदरा - 115
  • दक्षिणी क्षेत्र - I, हैदराबाद - 76
  • दक्षिणी क्षेत्र - II, बेंगलुरु - 114
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed