Sarkari Naukri 2021: जानिए किन-किन विभागों में निकली है नौकरियां और कब तक करना है आवेदन
{"_id":"607a419e0a8b74488e7c35ea","slug":"sarkari-naukri-2021-govt-jobs-results-news-live-updates-apply-now-for-theses-various-posts","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: जानिए किन-किन विभागों में निकली है नौकरियां और कब तक करना है आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 17 Apr 2021 06:12 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:12 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: इस समय में हर कोई सरकारी नौकरी पाना चाहता है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:27 PM, 17-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर भर्ती
गुजरात प्रमोशन कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर राज्य, जिला और तालुका स्तर पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अभ्यर्थी ojas.gujarat.gov.in के जरिए अधिसूचना देख सकते हैं।एमबीए और एमएसडब्लू डिग्री वाले अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या 392 है। आवेदन की आखिरी तारीख 22 अप्रैल है।
05:01 PM, 17-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : परमाणु ऊर्जा विभाग में निकली नौकरियों का विवरण
भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत आने वाले इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान में निकली नौकरियों का विवरण निम्न प्रकार है।स्टाइपेंडरी ट्रेनी- II - 171
स्टाइपेंडरी ट्रेनी- I - 68
वर्क असिस्टेंट - 20
कैंटीन अटेंडेंट - 15
टेक्निकल ऑफिसर/सी - 41
साइंटिफिक ऑफिसर/ई- 1
टेक्निकल ऑफिसर/ई - 1
साइंटिफिक ऑफिसर/डी- 3
टेक्निशियन / बी (क्रेन ऑपरेटर) -1
स्टेनोग्राफर ग्रेड - III - 4
क्लर्क - 8
ड्राइवर (ओजी) - 2
सिक्योरिटी गार्ड - 2
विज्ञापन
04:27 PM, 17-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : परमाणु ऊर्जा विभाग में नौकरियां
भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत आने वाले इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र में 337 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई रखी गई है। अभ्यर्थी www.igcar.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
04:11 PM, 17-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : यहां निकली हैं लाइब्रेरी इंफोर्मेशन असिस्टेंट की नौकरियां
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जोधपुर ने 45 सीनियर लाइब्रेरी इंफोर्मेशन असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए बीटेक, एमटेक, एमएससी, बीएससी व स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।03:06 PM, 17-Apr-2021
Govt Jobs : एफएसएसएआई के विभिन्न पदों पर होंगी नियुक्तियां
भारत की खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एफएसएसएसआई के आधिकारिक वेबसाइट https://fssai.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
02:05 PM, 17-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : वायुसेना के इन पदों पर होंगी भर्तियां
कुल पद - 1515- मेंटेनेंस कमांड - 479
- ट्रेनिंग कमांड - 398
- पश्चिमी एयर कमांड - 362
- ईस्टर्न एयर कमांड - 132
- सेंट्रल एयर कमांड - 116
- साउदर्न एयर कमांड - 28्र
विज्ञापन
विज्ञापन
01:04 PM, 17-Apr-2021
सरकारी नौकरी: ग्रुप-सी सिविलियन के 1515 पदों पर होंगी भर्तियां
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रुप सी सिविलियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए हिंदी टाइपिस्ट, मल्टी टास्किंग स्टाफ, एलडीसी, ड्राइवर, कुक आदि के कुल 1515 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आईएएफ की वेबसाइट http://indianairforce.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12:20 PM, 17-Apr-2021
Sarkari Jobs : मत्स्य अधिकारी, मत्स्य विकास अधिकारी और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के पदों पर होंगी भर्तियां
बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 584 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें से मत्स्य अधिकारी के 136, मत्स्य विकास अधिकारी के 212 और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के 236 पद हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2021 निर्धारित की गई है।
11:19 AM, 17-Apr-2021
Sarkari Vacancy: आरएफआई के 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
रक्षा मंत्रालय के अधीन पश्चिम बंगाल में स्थित राइफल फैक्ट्री, ईशापुर (आरएफआई) में 53 पदों पर नौकरियां निकली हैं। आरएफआई की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक स्नातक और तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) के तहत हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट portal.mhrdnats.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10:49 AM, 17-Apr-2021
Sarkari Job: इस बैंक के 511 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, फौरन करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर, ग्रुप हेड, प्रोडेक्ट हेड, हेड (ऑपरेशन एंड टेक्नोलॉजी) सहित 511 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बीओबी की आधिकारिक साइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गई है।