Sarkari Naukri 2021 LIVE : कई सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्ती शुरू
{"_id":"6074fccd07b25a44ab27dfab","slug":"sarkari-naukri-2021-govt-jobs-alerts-results-news-updates-live","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : कई सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्ती शुरू","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 13 Apr 2021 07:17 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 13 Apr 2021 07:17 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी विभागों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आज हम आपको इन्हीं सरकारी विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:06 PM, 13-Apr-2021
समग्र शिक्षा अभियान भर्ती चयन एवं आवेदन की प्रकिया
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत रिक्त पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी समग्र शिक्षा अभियान (SSA) की आधिकारिक वेबसाइट https://ssarms.gipl.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
06:21 PM, 13-Apr-2021
समग्र शिक्षा अभियान भर्ती : शैक्षणिक योग्यता
समग्र शिक्षा अभियान भर्ती के तहत आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और संस्थान से स्नातक डिग्री / पीटीसी / बीएड / टीईटी - I / टीईटी - II / एच टीएटी डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, आवेदन के लिए आयु सीमा भी निर्धारित है। सीआरसी के 250 पदों पर भर्ती आवेदन के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
06:07 PM, 13-Apr-2021
Govt Bharti : कुल पदों की संख्या 250
गुजरात सरकार के समग्र शिक्षा अभियान भर्ती के तहत इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार समग्र शिक्षा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15, अप्रैल, 2021 है। कुल पदों की संख्या 250 है।
05:41 PM, 13-Apr-2021
सरकारी भर्ती : समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्नातकों के लिए यहां निकलीं बंपर नौकरियां
गुजरात में सरकारी भर्ती निकली है। यहां राज्य सरकार की ओर से समग्र शिक्षा अभियान ने नैदानिक अनुसंधान समन्वयक यानी क्लीनिकल रिसर्च कॉर्डिनेटर, शॉर्ट में कहें तो सीआरसी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। समग्र शिक्षा अभियान (SSA) ने सीआर कॉर्डिनेटर के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
04:05 PM, 13-Apr-2021
कर्मचारी चयन आयोग : कांस्टेबल जीडी भर्ती 2021 को लेकर मई में जारी होगी अधिसूचना
सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्ती निकलने वाली है। आयोग द्वारा इस बार बड़ी संख्या में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां की जानी है। ये भर्तियां विभिन्न सुरक्षा बलों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। इस संबंध में कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना मई के पहले सप्ताह तक जारी की जाएगी।
03:12 PM, 13-Apr-2021
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से एसएससी फेज-VIII 2020 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। एसएससी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चरण-VIII / 2020 / चयन परीक्षा के परिणाम की घोषणा और शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूचियां श्रेणीश: सोमवार, 12 अप्रैल, 2021 को अपलोड कर दी गई हैं। एसएससी फेज-VIII 2020 परीक्षा का परिणाम उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिये अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए तीनों श्रेणियों में परीक्षा परिणाम के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है। यहां देखें चयन सूची
विज्ञापन
विज्ञापन
02:15 PM, 13-Apr-2021
Sarkari Naukri Exam : राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 स्थगित
मध्य प्रदेश के वर्तमान हालातों को मद्देनजर रखते हुए 18 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 का स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की आगामी तिथि का एलान आयोग की वेबसाइट पर जल्द किया जाएगा।
01:19 PM, 13-Apr-2021
Sarkari Vacancy: लोअर डिवीजन क्लर्क के 24 पदों पर होगी भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 19 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये से लेकर 63200 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
12:01 PM, 13-Apr-2021
Govt Job Result : 15 अप्रैल तक घोषित हो सकते हैं बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम
बिहार पुलिस संगठन द्वारा बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम 15 अप्रैल तक घोषित किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। वहीं भर्ती परीक्षा वर्ष 2020 में आयोजित हुई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद अब स्क्रूटनी प्रक्रिया की जा रही है। इसके पश्चात अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस कांस्टेबल के कुल 11880 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
11:17 AM, 13-Apr-2021
Sarkari Result 2021 : चयनित अभ्यर्थियों को 26 अप्रैल से 25 मई तक करना होगा जॉइन
सीएसबीसी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को अलॉटेड जिला इकाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक/ समदशता और समकक्ष नियुक्ति प्राधिकारी के कार्यलय में 26 अप्रैल, 2021 से 25 मई 2021 के बीच अपनी उपस्थिती दर्ज करानी होगी।