Sarkari Naukri 2021 LIVE : वायुसेना, थलसेना और चिकित्सा विभाग में निकली हैं बंपर भर्तियां
{"_id":"60691f341f6b5964b70ffb85","slug":"sarkari-naukri-2021-govt-job-result-live-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : वायुसेना, थलसेना और चिकित्सा विभाग में निकली हैं बंपर भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 04 Apr 2021 07:06 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 04 Apr 2021 07:06 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर व्यक्ति सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में आज हम आपको उन सरकारी विभागों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भर्तियां निकाली गई हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:05 PM, 04-Apr-2021
UPSC Recruitment : उप सचिव पदों के लिए भर्ती
UPSC Recruitment 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उप सचिव पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। ग्रुप ए की इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उप सचिव की नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए दो महीने का वक्त है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।
06:04 PM, 04-Apr-2021
Sarkari Bharti Update : न्यूनतम योग्यता 12वीं पास
तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड स्पेशल टीचर भर्ती 2021 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु शिक्षक भर्ती बोर्ड, तमिलनाडु की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जा सकते हैं। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि आदि जानने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
05:25 PM, 04-Apr-2021
Government Jobs : शिक्षकों के 1598 पदों पर भर्ती
टीएनटीआरबी यानी तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशल टीचर भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक आर्ट, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन और क्राफ्ट विषयों के लिए शिक्षकों की जरूरत है। जिसके लिए कुल 1598 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
04:51 PM, 04-Apr-2021
Sarkari Job : बीएसएफ में साढ़े तीन लाख तक की सैलरी मिलेगी
सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
03:56 PM, 04-Apr-2021
Govt Jobs : बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।
03:31 PM, 04-Apr-2021
Sarkari Job : थलसेना के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए यह है निर्धारित योग्यता
- सिपाही - जनरल ड्यूटी : न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास करने वाला अभ्यर्थी इस पद के लिए योग्य है।
- सिपाही टेक्निकल : भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट - आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का बारहवीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।
- सिपाही क्लर्क/ स्टोरी कीपर टेक्निकल - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सिपाही ट्रेड्समैन (दसवीं पास) - दसवीं कक्षा के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सिपाही ट्रेड्समैन (आठवीं पास) - आठवीं कक्षा में प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:35 PM, 04-Apr-2021
Govt Jobs : भारतीय सेना द्वारा यहां होगा भर्ती रैली का आयोजन
भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों के युवाओं के लिए 17 मई से 28 मई तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, कुपवाड़ा, शोपियां, गंदेरबल, बांदीपोरा और कुलगाम के युवा हिस्सा ले सकेंगे। 2 अप्रैल आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
01:50 PM, 04-Apr-2021
Sarkari Naukri : दिल्ली विश्वविद्यालय में 1145 पदों पर होंगी भर्तियां
दिल्ली विश्वविद्यालय में बंपर भर्ती निकली है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी।
12:46 PM, 04-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 : आईएएफ के विभिन्न पदों के लिए यह है निर्धारित चयन प्रक्रिया
ग्रुप सी सिविलियन पदों के लिए पदानुसार अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। सभी पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।
11:55 AM, 04-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 : आईएएफ के यूनिट्स में होगी भर्तियां
कुल पद - 1515
- मेंटेनेंस कमांड - 479
- ट्रेनिंग कमांड - 398
- पश्चिमी एयर कमांड - 362
- ईस्टर्न एयर कमांड - 132
- सेंट्रल एयर कमांड - 116
- साउदर्न एयर कमांड - 28