Sarkari Naukri 2021 LIVE : विभिन्न सरकारी विभागों में निकलीं भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
{"_id":"60764d7f98c5ee79af1c510d","slug":"sarkari-naukri-2021-govt-job-alert-results-news-updates-live-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : विभिन्न सरकारी विभागों में निकलीं भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 14 Apr 2021 05:56 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 14 Apr 2021 05:56 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में हर युवा सरकारी नौकरी करना चाहता है। इसलिए आज हम आपको विभिन्न सरकारी विभाग में निकली भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:44 PM, 14-Apr-2021
सरकारी भर्ती : समग्र शिक्षा अभियान के तहत निकलीं बंपर नौकरियां
गुजरात में सरकारी भर्ती निकली है। यहां राज्य सरकार की ओर से समग्र शिक्षा अभियान ने नैदानिक अनुसंधान समन्वयक यानी क्लीनिकल रिसर्च कॉर्डिनेटर, शॉर्ट में कहें तो सीआरसी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। समग्र शिक्षा अभियान (SSA) ने सीआर कॉर्डिनेटर के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
05:02 PM, 14-Apr-2021
SBI Clerk 2021 : जल्द ही शुरू होने वाली है भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क की भर्ती
अच्छे करियर के लिए सरकारी नौकरी आज के समय में युवाओं की पहली प्राथमिकता होती है। इसमें भी सरकारी बैंक में नौकरी सबसे विशेष मानी जाती है। क्योंकि सरकारी बैंक में नौकरी एक बेहद ही आराम की नौकरी की होती है। इसके साथ अगर बात देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी की हो तो फिर इससे बेहतर क्या होगा। अगर आप भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क (SBI Clerk 2021) की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास भी एक सुनहरा मौका है। SBI में Clerk के पदों पर जल्दी ही भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
03:08 PM, 14-Apr-2021
Sarkari Naukri : पीएसएसएसबी में कुल 750 पदों पर होंगी भर्तियां
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्कूल लाइब्रेरियन के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 750 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। पीएसएसएसबी स्कूल लाइब्रेरियन रिक्ति 2021 के लिए अभ्यर्थी 5 अप्रैल 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
01:10 PM, 14-Apr-2021
Sarkari Vacancy: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का 15 अप्रैल को आ सकता है परिणाम
बिहार पुलिस संगठन में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम 15 अप्रैल तक घोषित किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। वहीं भर्ती परीक्षा वर्ष 2020 में आयोजित हुई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद अब स्क्रूटनी प्रक्रिया की जा रही है। इसके पश्चात अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस कांस्टेबल के कुल 11880 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
12:28 PM, 14-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : इस विभाग में 584 पदों पर होंगी भर्तियां
बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 584 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें से मत्स्य अधिकारी के 136, मत्स्य विकास अधिकारी के 212 और ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के 236 पद हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2021 निर्धारित की गई है।11:17 AM, 14-Apr-2021
सरकारी नौकरी : मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर होंगी भर्तियां
पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसीएल) ने मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती पीएफसीएल के विभिन्न विभागों में की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएफसी की वेबसाइट pfcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:30 AM, 14-Apr-2021
Sarkari Job: इस दिन होगा वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन
आवेदकों का चयन, साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। स्टेट मिशन मैनेजर और सिटी मिशन मैनेजर के पदों के लिए 16 अप्रैल 2021, वहीं कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर के लिए 17 अप्रैल 2021 को वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। वॉक-इन इंटरव्यू के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों निगम प्रशासन निदेशालय रांची के पते JUPMI BUILDING, Ist Floor, Directorate of Municipal Administration, DHURWA, Ranchi- 834004 पर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक जा सकते हैं।
10:01 AM, 14-Apr-2021
Govt Jobs : बारहवीं पास के लिए इन विभागों में निकली है बंपर नौकरियां
निगम प्रशासन निदेशालय ने झारखंड में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाय-एनयूएलएम) के कार्यान्वयन के लिए स्टेट मिशन मैनेजमेंट यूनिट (एसएमएमयू) और सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट (सिएमएमयू) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर, सिटी मिशन मैनेजर और स्टेट मिशन मैनेजर के पदों पर आवेदकों की भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। यह साक्षात्कार 16 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
09:30 AM, 14-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 : ओपीएससी में 92 पदों पर होंगी भर्तियां
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने कृषि और किसान सशक्तिकरण विभाग के तहत ओडिशा मृदा संरक्षण सेवा के वर्ग II में 92 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट सॉयल कंजर्वेटर ऑफिसर के पद पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अप्रैल 2021 से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई 2021 निर्धारित की गई है।
09:00 AM, 14-Apr-2021
Sarkari Naukri Alert : इन 379 पदों पर होंगी भर्तियां
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) ने क्लर्क, जूनियर टेक्नीशियन और फायरमैन समेत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 379 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 10 अप्रैल 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य किए जाएंगे।