Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आज ही यहां करें यहां आवेदन
{"_id":"6078f28987e9284556042a33","slug":"sarkari-naukri-2021-govt-job-alert-results-news-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आज ही यहां करें यहां आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 16 Apr 2021 07:36 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 16 Apr 2021 07:36 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कई सरकारी विभागों द्वारा भर्ती विज्ञापन जारी किए गए हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
sarkari naukri
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
07:36 PM, 16-Apr-2021
KVSS SUWB recruitment : आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही
राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं प्रमाणिकता को सुनिश्चित किया जाएगा। उपरोक्त पदों पर आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी एवं सीधे आवेदन के लिए राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। अंतिम समय तक भर्ती के पदों की संख्या में बढ़ोतरी अथवा कटौती करने का अधिकार सहकार भर्ती बोर्ड के पास सुरक्षित है।
06:07 PM, 16-Apr-2021
KVSS Sarkari Naukri : सहकारी समितियों और उपभोक्ता भंडारों में मिलेगी नियुक्ति
राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य के सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में बी-वर्ग में क्लर्क/ जूनियर असिस्टेंट/ सेल्समैन/ गोदाम कीपर/ स्टोर कीपर/ टाइपिस्ट/ कैशियर आदि के 385 पदों पर राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड, जयपुर के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 20 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
06:00 PM, 16-Apr-2021
SUWB recruitment : राजस्थान में हो रही सरकारी भर्ती
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। राजस्थान में बड़े पैमाने पर एक और सरकारी भर्ती हो रही है। इस बार भर्ती के जरिये सहकारी क्षेत्र के सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
05:27 PM, 16-Apr-2021
BPSC LDC Vacancy : बीपीएससी परीक्षा में किताब ले जाने की छूट
बीपीएससी ने निम्न वर्गीय लिपिक के खाली 24 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में पुस्तक ले जाने की छूट रहेगी। यानी यह परीक्षा ओपन बुक एग्जाम होगी। इसके लिए अभ्यर्थी हर विषय की एक पुस्तक ले जा सकेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को नाेट्स ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मार्च से शुरू हुए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
04:56 PM, 16-Apr-2021
BPSC LDC Vacancy : बीपीएससी में क्लर्क के पदों पर भर्ती का आखिरी मौका
बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर भर्ती निकाली है। इस बार यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग के पटना स्थित दफ्तर के लिए है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने कार्यालय में एलडीसी - लोअर डिवीजन क्लर्क यानी निम्न वर्गीय लिपिक की नियुक्ति के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर अधिसूचना और विज्ञापन जारी किया है।
04:24 PM, 16-Apr-2021
SBI Clerk 2021 : जल्द ही शुरू होने वाली है भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क की भर्ती
अच्छे करियर के लिए सरकारी नौकरी आज के समय में युवाओं की पहली प्राथमिकता होती है। इसमें भी सरकारी बैंक में नौकरी सबसे विशेष मानी जाती है। क्योंकि सरकारी बैंक में नौकरी एक बेहद ही आराम की नौकरी की होती है। इसके साथ अगर बात देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी की हो तो फिर इससे बेहतर क्या होगा। अगर आप भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क (SBI Clerk 2021) की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास भी एक सुनहरा मौका है। SBI में Clerk के पदों पर जल्दी ही भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:25 PM, 16-Apr-2021
सरकारी नौकरी : एफएसएसएआई के विभिन्न पदों पर होंगी नियुक्तियां
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत प्रिंसिपल मैनेजर, ज्वाइंट डायरेक्टर, सीनियर मैनेजर, सीनियर मैनेजर आईटी, डिप्टी डायरेक्टर टेक्निकल, डिप्टी डायरेक्टर एडमिन एंड फाइनेंस, मैनेजर सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
01:20 PM, 16-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021: एनटीपीसी ने निकाली बंपर भर्तियां
राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) ने इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 50 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक भर्ती पोर्टल ntpccareers.net पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई, 2021 निर्धारित की गई है।
12:25 PM, 16-Apr-2021
Sarkari Vacancy: एसईसीएल के 86 पदों पर जल्द होगी भर्ती
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 86 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
11:30 AM, 16-Apr-2021
Govt Job Result : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा परिणाम घोषित
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2021 के लिखित भाग के नतीजे घोषिक कर दिए गए हैं। आयोग द्वारा यूपीएससी सीआईएसएफ एलडीसीई रिजल्ट 2021 की घोषणा गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 को कर दी गई थी। यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं।