Sarkari Naukri 2021: 8वीं-10वीं पास के लिए बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन
{"_id":"60822c3551b09928044ae64e","slug":"sarkari-naukri-2021-govt-job-alert-results-news-live-updates-of-various-recruitments","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: 8वीं-10वीं पास के लिए बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 23 Apr 2021 06:13 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 23 Apr 2021 06:13 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: नौकरी की तलाश कर रहे युवा ध्यान दें, विभिन्न सरकारी विभागों ने भर्ती अधिसूचना जारी की है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:01 PM, 23-Apr-2021
सरकारी नौकरी 2021: आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरियां
रेल मंत्रालय की कंपनी राइट्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग डिग्री धारक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर और आईटीआई पासआउट युवाओं के लिए रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियां 146 है। अभ्यर्थी rites.com के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई है। चयनित अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड मिलेगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 14 हजार रुपये प्रतिमाह और डिप्लोमा अप्रेंटिस को 12 हजार रुपये प्रतिमाह और ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई पास) 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा।05:19 PM, 23-Apr-2021
सरकारी नौकरियां 2021: भारतीय सेना में निकली नौकरियों के लिए शैक्षणिक योग्यता
इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के पास 50 फीसदी अंकों के साथ बीडीएस डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज से होनी चाहिए।। अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता और रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
04:23 PM, 23-Apr-2021
Sarkari naukri 2021: 18 मई तक हर हाल में कर लें आवेदन
इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 19 अप्रैल से ही हो चुकी है। लेकिन अभ्यर्थी 18 मई शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की परीक्षा के जरिए होगा। अभ्यर्थियों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा जो लिखित परीक्षा के जरिए होगा। इसके बाद साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षा होगा और फिर भर्ती होगी।महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत - 19 अप्रैल
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 18 मई
04:11 PM, 23-Apr-2021
सरकारी नौकरी 2021: भारतीय सेना में निकली हैं नौकरियां
अगर आप भारतीय सेना की नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको यहां एक ऐसी नौकरी के बारे में बता रहे हैं जो आपके बेहद काम की है। दरअसल, भारतीय सेना ने डेंटल कॉर्प्स 2021 अभियान के तहत कई रिक्तियां निकाली हैं, जिनके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या 37 है और अभ्यर्थी 18 मई या इससे पहले इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन अपना आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद अभ्यर्थी आर्मी डेंटल कॉर्प्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।03:07 PM, 23-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021: राइट्स लिमिटेड के 146 रिक्त पदों पर होंगी नियुक्तियां
राइट्स लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रेजुएट अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई पास) के कुल 146 रिक्तियों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 22 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।02:14 PM, 23-Apr-2021
सरकारी नौकरी: डीआरडीओ ने स्थगित की 1817 पदों पर भर्ती प्रक्रिया
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक डीआरडीओ द्वारा 1817 एमटीएस की भर्ती (विज्ञापन सं.2019-20/एमटीएस) के लिए पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन देश भर के 42 शहरों में किया जाना था। जिसे कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की वजह से टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:49 PM, 23-Apr-2021
Sarkari Vacancy: बीईएल के 8 रीजन में इतने पदों पर होंगी नियुक्तियां
कुल पद - 268- पंजाब – 64 पद
- गुजरात – 36 पद
- उत्तर प्रदेश – 48 पद
- जम्मू एवं कश्मीर – 48 पद
- राजस्थान – 24 पद
- असम – 24 पद
- दिल्ली – 12 पद
- मध्य प्रदेश – 12 पद
12:55 PM, 23-Apr-2021
Govt Jobs: बीईएल ने 268 पदों पर निकालीं भर्तियां
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने 268 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर के 8 रीजन के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 21 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बीईएल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को संविदा के आधार पर भर्ती किया जाएगा।
12:06 PM, 23-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : भारतीय सेना के डेंटल कोर में निकली हैं नौकरियां
भारतीय सेना ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर डेंटल कोर में 'शार्ट सर्विस कमीशन 2021' प्राप्त ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आर्मी डेंटल कोर में कुल 37 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना के भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 18 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
11:33 AM, 23-Apr-2021
सरकारी नौकरी: दसवीं पास के लिए 1421 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
भारतीय डाक द्वारा केरल पोस्टल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कालीकट, कन्नूर, कासरगोड, मंजेरी, ओट्टापलम, पालघाट, थलसेरी, तिरूर, वडकारा, एलेप्पी, अलवे, चेंकेरी, एर्नाकुलम, इडुक्की, इरिंजालाकुडा, कोट्टायम, मावेलिकारा, त्रिचूर, त्रिरू बल्ला, त्रिवेंद्रम उत्तर और त्रिवेंद्रम दक्षिण क्षेत्र के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में रिक्त कुल 1421 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।