फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन 26641 पदों पर निकली है नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Thu, 08 Apr 2021 08:15 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 08 Apr 2021 08:15 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल की वजह से देश में परिस्थितियां बदल रही हैं। इनका सीधा असर नौकरियों पर पड़ रहा है। यही कारण की आज हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में आज हम आपको विभिन्न विभागों में निकली सरकारी नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
sarkari naukri 2021 govt job alert result live news updates
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:02 PM, 08-Apr-2021

UPSC Recruitment : सहायक प्रोफेसर फिजियोलॉजी

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर फिजियोलॉजी यानी शरीर क्रिया विज्ञान विशेषज्ञ के दो पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है।
वहीं, एससी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष है। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर-स्पेशिएलिटी में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। पीजी डिग्री के बाद संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर स्पेशिएलिटी में सीनियर रेजीडेंट या ट्यूटर या डेमोंस्ट्रेटर या रजिस्ट्रार या असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चरर के रूप में कम से कम तीन साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए।  इन पदों के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है।  
 
07:32 PM, 08-Apr-2021

UPSC Recruitment : सहायक प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स यानी बाल रोग विशेषज्ञ/ शिशु रोग विशेषज्ञ के 14 पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है। वहीं, एससी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष है।
उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री और संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर-स्पेशिएलिटी में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, पीजी डिग्री के बाद संबंधित स्पेशिएलिटी या सुपर स्पेशिएलिटी में सीनियर रेजीडेंट या ट्यूटर या डेमोंस्ट्रेटर या रजिस्ट्रार या असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चरर के रूप में कम से कम तीन साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। इन पदों के लिए यहां क्लिक कर सीधे आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
06:40 PM, 08-Apr-2021

UPSC Recruitment स्वास्थ्य विभाग में सहायक प्राध्यापकों की भर्तियां

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले देश भर के विभिन्न अस्पतालों में खाली पड़े कई शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती शुरू कर दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह भर्ती प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के द्वारा आयोजित की जा रही है। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से चिकित्सकों और सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों समेत कई रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आगे की स्लाइड्स में दिए गए सभी पदों के लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2021 तक ही है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द ही इन भर्तियों के लिए आवेदन कर लेना चाहिए। यहां इस खबर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन अस्पतालों की इन भर्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। आगे देखिए किस पद के लिए क्या हैं योग्यता मानदंड...   
05:57 PM, 08-Apr-2021

बीएचयू में जूनियर रिसर्च असिस्टेंट और जेआरएफ की आवश्यकता

उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जूनियर रिसर्च असिस्टेंट और जेआरएफ के पदों पर आवश्यकता है। बीएचयू की अधिसूचना के अनुसार, जूनियर रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल, 2021 है। जबकि जेआरएफ यानी जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर आवश्यकता है।
 
05:32 PM, 08-Apr-2021

BPSC LDC Vacancy : बीपीएससी परीक्षा में किताब ले जाने की छूट

आयोग ने अधिसूचना में बताया कि बीपीएससी में निम्न वर्गीय लिपिक के 24 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में पुस्तक ले जाने की छूट रहेगी। यानी यह परीक्षा ओपन बुक एग्जाम होगी। इसके लिए अभ्यर्थी हर विषय की एक पुस्तक ले जा सकेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को नाेट्स ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 रखी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
04:55 PM, 08-Apr-2021

 BPSC LDC Vacancy : बीपीएससी में क्लर्क के पदों पर भर्ती शुरू

बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर भर्ती निकाली है। इस बार यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग के पटना स्थित दफ्तर के लिए है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने कार्यालय में एलडीसी - लोअर डिवीजन क्लर्क यानी निम्न वर्गीय लिपिक की नियुक्ति के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर अधिसूचना और विज्ञापन जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:17 PM, 08-Apr-2021

बिहार लोक सेवा आयोग: प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षा 11 अप्रैल को होगी

BPSC Project Manager Prelims Exam 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपरिहार्य कारणों से प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। इस बारे में एक नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। जिसमें  बताया गया है कि बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा अब 11 अप्रैल, 2021 को होगी। आपको बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 05 अप्रैल को शेड्यूल थी। लेकिन अब परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है।
03:53 PM, 08-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : कार्यालय पुलिस महानिदेशक ने निकाली विभिन्न भर्तियां

इंजीनियरिंग कर चुके आईटी पेशेवरों के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ काम करने का बेहतरीन अवसर है। कार्यालय पुलिस महानिदेशक (अपराध), हरियाणा ने आईटी पेशेवरों के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
02:47 PM, 08-Apr-2021

सरकारी नौकरी : शिक्षक के 12603 पदों पर होगी नियुक्ति

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज द्वारा प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के 12603 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। 16 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upsessb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्रेषित आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 
01:49 PM, 08-Apr-2021

Govt Jobs : यूपीएससी के विभिन्न पदों पर होंगी भर्तियां

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने उप सचिव पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। ग्रुप-ए की इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उप सचिव की नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और अभ्यर्थी 3 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed